Rampur : पश्चिम बंगाल की जीत पर भाजपाईयों ने मनाया जश्न, हुई आतिशबाजी
रामपुर, अमृत विचार। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर राम विहार स्थित जिला कार्यालय पर भाजपाईयों ने जमकर जश्न मनाया। पार्टी के जिला प्रभारी राजा वर्मा के साथ जिले के नेताओं ने एक दूसरे को बधाई दी।
जीत के अवसर आपे पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा मिठाई वितरण एवं आतिशबाजी कर खुशी व्यक्त की। कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पार्टी नेताओं ने कहा कि पश्चिम बंगाल के बाद यूपी के मिशन को फतह करने की तैयारी है। इस दौरान भाजपा जिला प्रभारी राजा वर्मा, विधायक आकाश सक्सेना, शाहबाद विधायक राजबाला सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोदी, नगर पालिकाध्यक्ष बिलासपुर चित्रक मित्तल, भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार, जिला मीडिया प्रभारी आकाश सक्सेना हनी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
