UP Weather Update : यूपी के 31 जिलों में लू के बीच मानसून की आहट, अगले चार-पांच दिन में हो सकती है झमाझम बारिश
भीषण गर्मी के बीच जनजीवन अस्त-व्यस्त है। हालांकि मौसम विभाग से कुछ राहत भरी खबर है। मानसून तेजी के साथ यूपी तरफ बढ़ रहा है। आगामी 28 जून को पूर्वी यूपी के रास्ते प्रदेश में प्रवेश करेगा। मौसम विभाग ने 29 जून को यूपी के अधिकांश हिस्सों में मानसून की बारिश की संभावना जताई है।
अमृत विचार : उत्तर प्रदेश में पिछले एक दिनों से हीटवेव (लू) का असर है। भीषण गर्मी के बीच जनजीवन अस्त-व्यस्त है। हालांकि मौसम विभाग से कुछ राहत भरी खबर है। मानसून तेजी के साथ यूपी तरफ बढ़ रहा है। आगामी 28 जून को पूर्वी यूपी के रास्ते प्रदेश में प्रवेश करेगा। मौसम विभाग ने 29 जून को यूपी के अधिकांश हिस्सों में मानसून की बारिश की संभावना जताई है। बारिश के साथ ही गर्मी से राहत मिलेगी। पारा नीचे आएगा।
फिलहाल 28 जून तक गर्मी से कोई बड़ी राहत की उम्मीद नहीं है। आज 24 जून को भी राज्य के 31 जिलों में लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच पश्चिमी यूपी कुछ जिलों में तेज हवा के साथ बारिश की भी उम्मीद है।
राजधानी लखनऊ में बुधवार को उमस भरी गर्मी के बीच बादल छाए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक 28 जून तक यूपी के कई जिलों में लू का असर बना रहेगा। बहरहाल, शहर से लेकर गांव तक हर किसी की नजर मानसून पर टिकी है। मानसनू की बारिश के साथ भयंकर गर्मी से छुटकारा मिलेगा।
31 जिलों में लू का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को सोनभद्र, प्रयागराज, चंदौली, मिर्जापुर, भदोही और वाराणसी में लू चलेगी। इस दौरान बाहर निकलने में सावधानी बरतें। सेहत का विशेष ध्यान रखें। मंगलवार को पश्चिमी यूपी में मौसम के रंग बदलने से बड़ी राहत मिली। मौसम खुशगवार रहा। हल्की-फुल्की बारिश ने गौतमबुद्ध नगर, हापुड़, आगरा, अलीगढ़ और मथुरा समेत कई जिलों में बड़ी राहत दिलाई।
