यूपी की बेटियों ने किया कमाल, Tennis Ball Cricket Championship में लगातार छठी बार विजेता बन रचा इतिहास

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

ऑल इंडिया टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप की प्रदेश टीम में शामिल रही आठ खिलाड़ी

अयोध्या,  अमृत विचार: हरिद्वार में एक से तीन मई तक आयोजित ऑल इंडिया टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप उप्र बालिका ने तमिलनाडु को पराजित कर खिताब पर कब्जा कर लिया है। उप्र बालिका टीम ने लगातार छठी बार विजेता बन इतिहास रचा है। उप्र टीम में शामिल रहीं अयोध्या की आठ खिलाड़ियों ने टीम के विजेता बनने में अहम भूमिका निभाई। चैम्पियनशिप में उप्र टीम की अयोध्या की मुस्कान जायसवाल सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज व ऋषिका तिवारी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहीं।

प्रतियोगिता में उप्र टीम ने जम्मू-कश्मीर, तमिलनाडु व बिहार को पराजित कर क्वार्टर फाइनल में पुड्डुचेरी को हरा कर सेमी फाइनल में एआईआईबी टीम पर जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। उप्र टीम का मुकाबला फाइनल तमिलनाडु के साथ हुआ।

उप्र टीम ने मुस्कान के 35, ऋषिका के 25 व दिव्यानी सिंह के 20 रनों की बदौलत दो विकेट खोकर 95 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में तमिलनाडु टीम 60 रनों पर सिमट गई। उप्र की ऋषिका ने पहले ही ओवर में हैट्रिक विकेट लिया। उप्र बालिका टीम ने लगातार छठवी बार विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। 

प्रदेश बालिका टीम की इस उपलब्धि पर उप्र टेनिस बॉल संघ के सचिव इमरान अहमद लारी, उपाध्यक्ष तौसीफ अहमद लारी, संयुक्त सचिव व टीम कोच रमेन्द्र सिंह, जिलाध्यक्ष डॉ. संजय तिवारी, संयुक्त शिक्षा निदेशक योगेंद्र सिंह, डीआईओएस डॉ. पवन कुमार तिवारी, मंडलीय विद्यालय क्रीड़ा समित के सचिव धर्मेंद्र सिंह, जिला सचिव अभिषेक सिंह, जीजीआईसी प्रधानाचार्या कुसुम लता, जिला ओलम्पिक संघ सचिव परमेंद्र सिंह, ज़िला तलवार बाजी संघ सचिव बिजेंद्र सिंह, दि कैंब्रियन स्कूल के प्रधानाचार्य जयंत बोस, माला यादव, अनुज, विशाल सिंह खिलाड़ियों को बधाई दी।

 

ये भी पढ़ें : 
Lucknow Tennis Tournament : यूपी के ऋषि, मेहर, आशी और आइरा को वाइल्ड कार्ड एंट्री, आईटीएफ जूनियर जे 30 में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन 

संबंधित समाचार