बुद्ध पूर्णिमा पर सारनाथ में होगा ‘बौद्ध महोत्सव’, उमड़ेगी देश-विदेश के श्रद्धालुओं की भीड़

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार: बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर सारनाथ में पहली मई को भव्य ‘बौद्ध महोत्सव’ का आयोजन किया जाएगा। अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, महाबोधि सोसाइटी ऑफ इंडिया और इंडो-श्रीलंका इंटरनेशनल बौद्धिस्ट एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में मूलगंध कुटी विहार में सुबह आयोजित इस कार्यक्रम में धर्म, संस्कृति और शांति का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि महोत्सव के दौरान धम्म देशना, विपश्यना, परिचर्चा और भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के दर्शन कराए जाएंगे। साथ ही ‘विश्व शांति के प्रतीक-भगवान बुद्ध’ विषय पर निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित होगी, जिसमें युवाओं की भागीदारी रहेगी। आयोजन का उद्देश्य नई पीढ़ी को बुद्ध के विचारों से जोड़ना और समाज में सकारात्मक संदेश देना है।

इसी दिन शाम को केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान के शान्तरक्षित लॉन में संगोष्ठी का आयोजन होगा, जिसमें देश-विदेश के विद्वान बुद्ध के जीवन और उनके वैश्विक महत्व पर विचार रखेंगे।

ये भी पढ़ें  :
इटावा में  उग्र प्रदर्शन : गलत बिलिंग और बिजली कटौती से भड़कीं महिलायें, बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म