हॉकी महामुकाबला: भोपाल में भिड़ेंगे भारत-ऑस्ट्रेलिया के धुरंधर, पुरुष और महिला अंडर-18 टीमें दिखाएंगी दमखम

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

भोपाल। भारत की पुरुष और महिला अंडर-18 हॉकी टीम एशिया कप की तैयारियों के सिलसिले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 15 से 20 मई तक यहां चार मैचों की श्रृंखला खेलेंगी। यह श्रृंखला इस महीने के आखिर में जापान के काकामिगाहारा में शुरू होने वाले अंडर-18 एशिया कप की तैयारी को देखते हुए काफी महत्वपूर्ण है। इन दोनों टीम के लिए यहां भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के केंद्र में 19 अप्रैल से अभ्यास शिविर भी लगाया गया था। 

पुरुष टीम के कोच सरदार सिंह ने कहा, ''इस शिविर के दौरान मुख्य ध्यान सभी विभागों में खिलाड़ियों के बुनियादी कौशल और क्षमता को मजबूत करने पर रहा है, ताकि वे आधुनिक हॉकी की जरूरतों के लिए बेहतर रूप से तैयार हो सकें। ऑस्ट्रेलिया की अंडर-18 टीम के खिलाफ मैच हमारी तैयारी के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।'' 

महिला टीम की कोच रानी रामपाल ने कहा, ''ऑस्ट्रेलिया की अंडर-18 टीम के खिलाफ मैच खिलाड़ियों के लिए उच्च स्तर पर खेलने और अंडर-18 एशिया कप की तैयारी करने का शानदार मौका होगा। यह प्रत्येक खिलाड़ी के लिए अपनी क्षमता और अपने अनुभव का प्रदर्शन करने का अवसर है।

 

ये भी पढ़ें : 
कप्तानी का दबाव ...ऋषभ पंत पर LSG कोच लैंगर का बड़ा बयान, कहा- 'वह मुस्कुराते हुए खेलते हैं, जल्द ही फॉर्म में लौटेंगे'

संबंधित समाचार