यमुना किनारे बसे गांवों पर मंडराया बाढ़ का साया : अलर्ट मोड पर गौतमबुद्धनगर जिला प्रशासन, बचाव कार्य के लिए तैयारियां तेज 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

गौतमबुद्धनगर। उत्तर प्रदेश में जिला गौतमबुद्धनगर में संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बाढ़ समिति की समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों की तैयारियों का विस्तृत आकलन किया गया और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। आज बैठक में जिलाधिकारी ने दिशा निर्देशों के क्रम जानकारी साझा की। 

उन्होंने कहा कि जनपद की भौगोलिक स्थिति के आधार पर बाढ़ की संभावनाओं पर चर्चा करते हुए सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि वे तत्काल प्रभाव से अपनी विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि समन्वित प्रयासों और सुव्यवस्थित योजना के माध्यम से बाढ़ जैसी आपदा के प्रभाव को काफी हद तक कम किया जा सकता है। 

सिंचाई विभाग द्वारा यमुना नदी से प्रभावित होने वाले संभावित गांवों और क्षेत्रों का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। जिलाधिकारी ने सिंचाई, पशुपालन, कृषि, स्वास्थ्य, लोक निर्माण, विद्युत, अग्निशमन, जल निगम और आपूर्ति विभाग की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें : 
इकाना में कोहली .... लखनऊ पहुंचे आरसीबी के धुरंधर, कोहली-पडिक्कल की फॉर्म से एलएसजी पर बढ़ा दबाव

संबंधित समाचार