फिरोजाबाद बनेगा पर्यटन का नया हब: मंदिरों-पार्कों के सुंदरीकरण के लिए 24 परियोजनाएं स्वीकृत, 33 करोड़ से अधिक का बजट मंजूर
लखनऊ, अमृत विचार। फिरोजाबाद जनपद में पर्यटन के विकास के लिए सरकार ने खजाना खोला है। जनपद की विधानसभा क्षेत्रों में स्थित धार्मिक, ऐतिहासिक एवं पौराणिक स्थलों के विकास के 24 परियोजनाएं स्वीकृत की गई है। इन परियोजनाओं को क्रियान्वित करने के लिए 3391 लाख रुपए की धनराशि जारी की जा रही है। परियोजना संबंधी कार्याें को पूरा करने के लिए यूपीपीसीएल को कार्यदाई संस्था बनाया गया है।
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि टुंडला में स्थित गोगा जी काली मंदिर पिपरौली के पर्यटन विकास के लिए 70 लाख रुपये, फिरोजाबाद पसीने वाले हनुमान जी मंदिर के लिए 65 लाख रुपये, शिकोहाबाद के नगला केवल स्थित श्री ब्रहमदेव शिव जी तथा बजरंगबली मंदिर के लिए 120 लाख रुपये, शिकोहाबाद के ही विधानसभा क्षेत्र में स्थित आबगंगा मंदिर के विकास के लिए 35 लाख रुपए, टुण्डला ग्रामगढ़ी हंसराम ब्लाक नारखी में स्थित शिवमंदिर के पर्यटन विकास के लिए 60 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।
विधानसभा क्षेत्र में शिव मंदिर के पर्यटन विकास कार्य हेतु 80 लाख रुपये, टुण्डला में ही ग्राम बड़ागांव में स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर के लिए 01 करोड़ रुपए, टुण्डला ग्राम कनवार स्थित सिद्धकाली माता मंदिर के लिए 130 लाख रुपये, सिरसागंज स्थित प्राचीन पथवारी माता मंदिर के लिए 110 लाख रुपये, सिरसागंज के ही कुदरिया वाले महाराज आश्रम के लिए 01 करोड़ रुपये, सिरसागंज में हनुमान मंदिर के पर्यटन विकास के लिए 130 लाख रुपये, सिरसागंज में ग्राम जायनई माता मंदिर के लिए 130 लाख रुपये तथा सिरसागंज के ही रामकृष्ण धाम मंदिर (गंगा सागर गरियारी) के पर्यटन विकास के लिए 70 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।
इसके अलावा सिरसागंज स्थित अम्बेडकर पार्क के पर्यटन विकास के लिए 70 लाख रुपये, सिरसागंज के ही रामकंठ आश्रम के पर्यटन विकास के लिए 01 करोड़ रुपये, सिरसागंज स्थित ऐतिहासिक श्री राधाकृष्ण मंदिर के पर्यटन विकास के लिए 90 लाख रुपये, सिरसागंज के ही ग्राम मावली में वेद उपवन पार्क के लिए 75 लाख रुपये, सिरसागंज के ही अकबरपुर में स्थित नीमकरौरी बाबा की जन्मस्थली पर पर्यटन सुविधाओं के लिए 145 लाख रुपये, सिरसागंज के विकास खण्ड फिरोजाबाद के ग्राम करहरा में ग्रामीण पर्यटन विकास के लिए 20 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।
