07 मई 2026 : जानें आज का अपना राशिफल
मेष- आज साझेदारी वाले कार्यों से लाभ प्राप्त होगा। जीवनसाथी से कोई उपहार प्राप्त हो सकता है। परिवार को लेकर चिंता दूर होगी।
वृष- आज दिन की शुरुआत में कुछ तनाव हो सकता है। आपको छोटी-छोटी बातों पर क्रोध आ सकता है। धूप में बाहर निकलने से बचें।
मिथुन- आज दिन सकारात्मक रहने वाला है। मार्केटिंग से जुड़े कार्यों में बेहतरीन लाभ प्राप्त होगा। अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करेंगे।
कर्क- आज परिवार के साथ घूमने की योजना बनाएंगे। जल का सेवन पर्याप्त मात्रा में करें। दूसरों पर अपने विचारों को लादने से बचें।
सिंह- आज नए कारोबारी अनुबंध होंगे। कार्यक्षेत्र में बड़े अधिकारियों का सहयोग आपको मिलेगा। काफी रोमांटिक समय बिताएंगे।
कन्या- आज नए कार्यों के प्रति गंभीरता रखें। ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान अधिक धन खर्च हो सकता है। गुप्त शत्रुओं को लेकर सावधान रहें।
तुला- आज सभी कार्यों में प्रगति होगी। मित्रों से आपके संबंध मधुर रहेंगे। उच्च अधिकारियों से आपको शाबाशी मिल सकती है।
वृश्चिक- आज नौकरीपेशा लोगों को विदेश से नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। लंबित कार्यों को पूर्ण करने में अतिरिक्त धन खर्च हो सकता है।
धनु- आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। परिवार में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरीपेशा लोगों की आय बढ़ सकती है।
मकर- आज दिखावे के कारण मन में कुंठा पनप सकती है। नया कार्य शुरू करने में जल्दबाजी न करें। अनावश्यक धन खर्च से बचें।
कुंभ- आज नए व्यवसाय को लेकर योजना बना सकते हैं। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। दिनचर्या अत्यधिक व्यस्त रहने वाली है।
मीन- आज अनावश्यक बातों में समय बर्बाद हो सकता है। उधार दिया हुआ धन प्राप्त हो सकता है। सेहत को लेकर जागरूक रहेंगे।
