यूपी एटीएस की बड़ी कार्रवाई : पुलिस अफसर के हत्या की थी तैयारी, दो आतंकी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

एटीएस की टीम ने एक को कुशीनगर तो दूसरे को बाराबंकी से किया गिरफ्तार

राज्य ब्यूरो, लखनऊ, अमृत विचार: यूपी एटीएस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए आईएसआई से जुड़े दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास प्राप्त हुए साक्ष्यों से पता चला है कि वह किसी पुलिस अफसर की हत्या करने की योजना बना रहे थे। दोनों ने अपने मोबाइल से पाकिस्तान में बैठे आकाओं को कई पुलिस थाना भवन और चौकियों की तस्वीरें, लोकेशन के अलावा प्रदेश के कई महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों का वीडियो और लोकेशन भी शेयर किया था।

एटीएस की कार्रवाई में आतंकवादी दानियाल अशरफ को बाराबंकी और कष्णा मिश्रा को कुशीनगर से गिरफ्तार किया गया है। दोनों पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के एजेंट शहजाद भट्टी व आबिद जट के संपर्क में थे। उसी के निर्देश पर यूपी के और प्रमुख भारतीय शहरों के कई महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों, पुलिस थानों पर हमला करने की योजना बना रहे थे।

एटीएस ने तथ्यों को इलेक्ट्राॅनिक और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर विकसित किया और पुष्ट होने के बाद कृष्णा को 5 मई को गोरखपुर से और 6 मई को दानियल अशरफ को बाराबंकी से गिरफ्तार किया है। एटीएस के अधिकारियों ने बताया कि दानियल और कृष्णा के मोबाइल में पाकिस्तानी गैंगस्टर के फोन नंबर सेव पाए गए। दोनों पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में सोशल मीडिया के माध्यम से आए थे। दोनों के वीडियो काल की स्क्रीन रिकार्डिंग व वाइस नोट साक्ष्य के तौर पर फोन में मौजूद पाए गए हैं।

कृष्णा के मोबाइल का वाट्सएप चेक करने पर ग्रुप कालिंग का भी पता चला। ग्रुप कालिंग में हमले की योजना बनाने के डिजिटल साक्ष्य पाए गए। ग्रुप काल में देश विरोधी बातें की गईं। दानियाल के मोबाइल द्वारा एक अन्य राज्य के थाने की फोटो एवं लोकेशन भेजी गई थी। सर्वप्रथम एक पुलिस अफसर की हत्या करके वीडीयो बनाकर भेजने की भी बातें भी पाई गई।

यह पुलिस अफसर कौन है, इसके बारे में एटीएस ने जानकारी साझा नहीं की है। एटीएस के मुताबिक, यूपी में रह रहे कौन-कौन लोग दोनों की मदद कर रहे थे, इसकी जानकारी प्राप्त की जा रही है। कहा कि आईएसआई की मदद करने के बदले दोनों ने मोटी रकम भी प्राप्त की है। प्रकरण की छानबीन जारी है। कई अन्य खुलासे भी हो सकते हैं।

संबंधित समाचार