Bareilly:छह साल के छात्र की स्कूल परिसर के कुएं में गिरकर मौत, परिवार में कोहराम 

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

भुता, अमृत विचार। भुता थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा पेश आया। कुएं में गिरकर छह साल के मासूम की मौत हो गई। घटना के बाद से पूरे गांव में मातम पसर गया। 

पूरा मामला गुरुवार सुबह अदीनापुर गांव का है। 06 वर्षीय लविश पुत्र टिंकू निवासी अंगदपुर खमरिया स्थित आत्मानंद विद्या मंदिर स्कूल में पढ़ता था। स्कूल के परिसर में ही कुआं था। बताया जा रहा है कि वह पानी पीने कुएं के पास गया था। इसी दौरान अचानक कुएं में जा गिरा।

छात्र को कुएं में गिरता देख स्कूल का स्टाफ और शिक्षक बचाने पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद उसको कुएं से निकाला गया। छात्र को अस्पताल लेकर गए मगर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने के बाद फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

शालीमार पैराडाइज के 10 करोड़ चोरी कांड का खुलासाः पड़ोसी ही निकला मास्टरमाइंड, ऑनलाइन ट्रेडिंग और सट्टे की लत ने बनाया गुनहगार
रीसेट में आएंगी प्रियंका चोपड़ा जोनास, थ्रिलर फिल्म से Orlando Bloom के साथ मचाएगी हॉलीवुड में धमाल 
"जहां चाहे, जब चाहे मारेंगे...", ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर सेना का जोरदार संदेश, कोई आतंकी पनाहगाह अब सुरक्षित नहीं
LU प्रवेश प्रक्रिया से पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश को 10 कॉलेज शामिल,अब एक ही फॉर्म से मिलेगा कई जगह मौका, जानें कितनी सीटें
Inspector Avinash: बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा बोले-मुंबई की तरह यूपी में भी अपराधियों का खूब सफाया हुआ