Bareilly: पॉर्न देखता था आलम...मोबाइल में मिलीं कई महिलाओं की वीडियो 

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली, अमृत विचार। जिम में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म कर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले भाइयों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। पुलिस ने जब आलम के मोबाइल की जांच की तो डॉक्टर के साथ कई और महिलाओं के वीडियो भी मिले। यह वीडियो अश्लील नहीं हैं लेकिन महिलाओं के वर्कआउट के दौरान इन्हें बनाया गया है। कुछ वीडियो में ऐसा भी लग रहा है कि उन्हें महिलाओं ने खुद ही बनवाया है।

उसके मोबाइल में पुलिस को छह-सात पोर्न वीडियो भी मिली हैं जो कहीं और की हैं। पुलिस आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है। आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई के लिए पुलिस तमाम तथ्य जुटा रही है। साथ ही आरोपी भाइयों की संपत्ति के बारे में भ्ही जानकारी की जा रही है। 

आरोपियों का एक भाई शुक्रवार को एक पुलिस अफसर के यहां पहुंचा और बताया कि भाइयों की बजय से उनकी मां का शुगर बढ़ गया है। उन्हें कहीं निकलने लायक नहीं छोड़ा है। उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। सीओ सिटी आशुतोष शिवम ने बताया कि आलम के मोबाइल पर डॉक्टर की पत्नी की वीडियो के अलावा भी कई और वीडियो मिले हैं। कुछ पोर्न वीडियो भी हैं। वहीं जिम की महिलाओं के वर्कआउट के वीडियो भी उनके मोबाइल में पाई गई हैं।

संबंधित समाचार