बड़े मंगल पर मंगलमान से बढ़ाएंगे मंगल का मान... स्वच्छता से लेकर सुविधा तक के लिए भंडारों की पूर्व सूचना अनिवार्य

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: तत्कालीन महापौर संयुक्ता भाटिया के कार्यकाल में शुरू किए गए मंगलमान अभियान की इस वर्ष की श्रंखला की शुरुआत शनिवार को की गई। गोमतीनगर स्थित भागीदारी भवन में संयोजक श्री राम कुमार तिवारी ने कही.

उक्त अवसर पर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण मंत्री श्री असीम अरुण, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह संयोजक पर्यावरण गतिविधि श्री राकेश जैन के साथ लखनऊ की पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया, आईएएस अनीता भटनागर जैन, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल, पूर्व डी ज़ी पी राजेश पाण्डेय, ए डी एम श्री एम पी सिंह, जीतेन्द्र दुबे, ए डी सी पी, अरविन्द राव अपर नगर आयुक्त- लखनऊ नगर निगम, प्रशांत भाटिया के साथ अन्य गणमान्य जन मौजूद रहे.

अपने क्षेत्र मे पड़ने वाले भण्डारो की ले जिम्मेदारी- पूर्व महापौर

पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया ने कहा कि ज्येष्ठ माह के पावन बड़े मंगल को क्षेत्र बांटकर वहा की व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने का प्रयास किया जायेगा. पूर्व महापौर सिंगार नगर मेट्रो स्टेशन से लेकर आलमबाग मेट्रो स्टेशन के मध्य पड़ने वाले भण्डारो को आदर्श भंडारा स्थल बनाने का प्रयास करेंगी.

उक्त अवसर पर मंगलमान समिति द्वारा स्वच्छ हरित बड़ा मंगल कि विस्तृत कार्ययोजना प्रस्तुत की गयी एवं 1 लाख प्रतिभागिओ के लक्ष्य के साथ ऑनलइन क्वीज़ की शुरुआत के साथ साथ हनुमत ई - भंडारा एवं बर्तन बैंक का लोकार्पण भी किया गया.

उक्त अवसर पर आदर्श भंडारा का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन मंत्री असीम अरुण और पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया ने कर प्रसाद वितरण किया.

जागरूकता संदेशों से बदलेगी सोच

समिति ने सुझाव दिया कि भंडारा स्थलों पर बड़े-बड़े पोस्टर लगाए जाएं, जिनमें स्वच्छता और जिम्मेदारी का संदेश हो। “हनुमान जी की सच्ची भक्ति स्वच्छता में है” और “उतना ही लें थाली में, जो न जाए नाली में” जैसे संदेश लोगों को प्रेरित करेंगे और भोजन की बर्बादी को भी रोकेंगे।

जागरूकता, निरीक्षण और प्रतियोगिता से होगा सुधार

नगर निगम द्वारा क्षेत्रवार जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि आयोजकों को इन दिशा-निर्देशों की जानकारी दी जा सके। इसके साथ ही सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। शहर के विभिन्न क्षेत्रो में “आदर्श भंडारा” प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी।

स्वच्छ लखनऊ के लिए सामूहिक जिम्मेदारी

लखनऊ नगर निगम की ओर से अपील की गयी है कि स्वच्छता केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। यदि सभी मिलकर “जीरो वेस्ट बड़ा मंगल भंडारा” की अवधारणा को अपनाते हैं, तो लखनऊ को स्वच्छ और सुंदर बनाने का लक्ष्य आसानी से प्राप्त किया जा सकता है।

संबंधित समाचार