Sanjay Dutt की फिल्म बदलेगी सिनेमा का मिजाज, 15 मई को रिलीज होगी फिल्म
मुंबई। निर्माता निखिल नंदा ने दावा किया है कि एक्शन थ्रिलर्स के बीच उनकी फिल्म 'आखरी सवाल' जरूरी बदलाव लायेगी। 'आखरी सवाल' के टीज़र और हाल ही में रिलीज़ हुए ट्रेलर को दर्शकों से जबरदस्त सराहना मिली है, जिससे फिल्म की बोल्ड, ग्रिपिंग और दमदार कहानी को लेकर काफी चर्चा बनी हुई है। संजय दत्त स्टारर यह बहुप्रतीक्षित फिल्म 15 मई, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है।
इसी बीच निर्माता निखिल नंदा ने हाल ही में एक्शन थ्रिलर फिल्मों के दौर में इतनी गंभीर फिल्म रिलीज करने को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि आज के दर्शक कुछ नया और अलग देखना चाहते हैं, और आखिरी सवाल उन्हें वही देने वाली है। उन्होंने बताया कि यह फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित कहानी और मजबूत तथ्यों पर आधारित है, जो लोगों के बीच अपनी राय रखने और चर्चा करने का मौका देगी।
आखिरी सवाल सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि सोचने पर मजबूर करने वाली फिल्म है। निर्माता निखिल नंदा ने कहा, "मेरे हिसाब से आज की ऑडियंस बहुत समझदार है। हर कोई अलग तरह की फिल्म देखना चाहता है। थ्रिलर फिल्मों के बीच अगर कोई सोचने पर मजबूर करने वाली फिल्म आती है, तो लोगों को बदलाव मिलेगा, और मैं कहूंगा कि यह बहुत जरूरी बदलाव होगा।
हमारी फिल्म के जरिए हम लोगों को सच और वो तथ्य दिखाएंगे, जो कई सालों से सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरीकों से घूमते रहे हैं। हमने उन सभी बातों को जोड़कर इस फिल्म में पेश किया है। जब आप यह फिल्म देखेंगे, तब आपको असली तथ्य पता चलेंगे और फिर आप अपनी राय खुद बना सकेंगे।" '
आखरी सवाल' फिल्म का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विनर फिल्म मेकर अभिजीत मोहन वारंग ने किया है। निखिल नंदा द्वारा प्रेजेंट की गई इस फिल्म को निखिल नंदा और संजय दत्त ने प्रोड्यूस किया है, वहीं पुनीत नंदा, डॉ. दीपक सिंह, गौरव दुबे और उज्ज्वल आनंद इसके को-प्रोड्यूसर्स हैं। फिल्म की कहानी, स्क्रीनप्ले और डायलॉग्स उत्कर्ष नैथानी ने लिखे हैं। यह फिल्म 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
ये भी पढ़ें :
Birthday Special: बॉलीवुड की लैला सनी लियोनी आज मना रही अपना 45वां बर्थडे, 15 साल की उम्र में नौकरी और आज है करोड़ों की मालकिन
