Prateek Yadav Death: प्रतीक-अपर्णा की अधूरी प्रेम कहानी... स्कूल की दोस्ती, 10 साल का इंतजार, भव्य शादी और आई थी कुछ समय के लिए रिश्तों में दरार

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का बुधवार सुबह मात्र 38 वर्ष की आयु में निधन हो गया। अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही असली वजह सामने आने की उम्मीद है।

अपर्णा प्रतीक यादव शादी

प्रतीक यादव मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे। वे अपनी पत्नी भाजपा नेता अपर्णा यादव और दो बेटियों को पीछे छोड़ गए हैं। अपर्णा यादव उत्तराखंड मूल की हैं, उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं और उनके पिता अरविंद सिंह एक वरिष्ठ पत्रकार हैं।

अपर्णा प्रतीक यादव शादी

कॉलेज की दोस्ती से भव्य शादी तक की प्रेम कहानी

प्रतीक और अपर्णा की मुलाकात 2001 में हाईस्कूल के दिनों में हुई थी। दोनों करीब 10 साल तक रिश्ते में रहे और अंत में 4 दिसंबर 2011 को मुलायम सिंह यादव के पैतृक गांव सैफई में शानदार समारोह के साथ विवाह कर लिया। 

अपर्णा प्रतीक यादव शादी

अपर्णा ने शादी के बाद भी अपनी पढ़ाई जारी रखी और ब्रिटेन के मैनचेस्टर से इंटरनेशनल पॉलिटिक्स में मास्टर डिग्री हासिल की। प्रतीक राजनीतिक परिवार से जुड़े होने के बावजूद हमेशा राजनीति से दूर रहे और अपनी अलग पहचान बनाई।

अपर्णा प्रतीक यादव शादी

हालिया विवाद और अटकलें

इस साल दोनों के वैवाहिक जीवन में कुछ तनाव की खबरें सामने आई थीं और तलाक की अटकलें भी जोरों पर थीं। हालांकि, प्रतीक यादव ने कुछ समय बाद सोशल मीडिया पर किया गया पोस्ट डिलीट कर दिया और फिर सभी  अफवाहों का खंडन किया था और अपने रिश्ते को मजबूत बताया था।

अपर्णा प्रतीक यादव शादी

कुछ समय पहले तबीयत सुधरने के बाद प्रतीक को अस्पताल से छुट्टी भी मिल गई थी, लेकिन बुधवार को अचानक हालत बिगड़ने के कारण उनका निधन हो गया। इस आकस्मिक और असामयिक निधन से राजनीतिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई है। परिवार, रिश्तेदार और समर्थक गहरे दुख में हैं।

संबंधित समाचार