Prateek Yadav Postmortem Report: सामने आई प्रतीक यादव के मौत की असली वजह, इन कारणों से गई जान, हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ। मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव की मौत का कारण आखिरकार सामने आ गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया है कि उनकी मौत पल्मोनरी थ्रोम्बोएम्बोलिज्म (फेफड़ों की नसों में खून का थक्का जमने) के कारण हुई है।

रिपोर्ट के अनुसार, शरीर के निचले हिस्से से खून का थक्का ऊपरी हिस्से की ओर बढ़ा, जिससे धमनियों और फेफड़ों में इंफेक्शन फैल गया। अंत में दिल और सांस की प्रक्रिया अचानक बंद हो जाने (कार्डियोरेस्पिरेटरी कोलैप्स) से उनकी मौत हो गई।

यें हैं रिपोर्ट में महत्वपूर्ण बातें

- पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में साफ लिखा गया है कि शरीर पर पाए गए सभी चोट के निशान मौत से पहले के हैं (एंटेमॉर्टेम)।

- हृदय और फेफड़ों से जुड़े थ्रोम्बोएम्बोलिक पदार्थ को आगे की हिस्टोपैथोलॉजिकल जांच के लिए फॉर्मेलिन में सुरक्षित रख लिया गया है।

- शरीर के अंदरूनी अंगों (विसरा) के सैंपल केमिकल एनालिसिस के लिए भी सुरक्षित रखे गए हैं।

प्रतीक यादव बुधवार सुबह अचानक बीमार पड़े और उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचते-पहुंचते उनकी मौत हो चुकी थी।

कौन थे प्रतीक यादव?

38 वर्षीय प्रतीक यादव फिटनेस के बेहद शौकीन थे। राजनीतिक परिवार से जुड़े होने के बावजूद वे सक्रिय राजनीति से दूर रहे और अपना अलग व्यवसाय संभालते थे। उनकी पत्नी अपर्णा बिष्ट यादव भाजपा नेता हैं और वर्तमान में उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष पद पर हैं। प्रतीक यादव अपनी पत्नी और दो बेटियों को पीछे छोड़ गए हैं। उनकी मौत ने पूरे यादव परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

बनभूलपुरा दंगा:जावेद और अरशद ने कोर्ट में किया सरेंडर, SC ने रद्द की थी डिफॉल्ट जमानत
बाराबंकी में खुले में जल रहा जहरीला कूड़ा बना लोगों की परेशानी का सबब, एसडीएम ने दिये निर्देश, कार्रवाई की कही बात
प्रधानमंत्री की अपील पर सतीश महाना का बड़ा फैसला, यूपी विधानसभा ने खर्चों में कटौती के लिए स्थगित की विदेश यात्राएं
Mathura: भाजपा पदाधिकारियों के साथ डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने की बैठक, सुनी लोगों की समस्याएं... अधिकारियों को दिए जल्द निष्तारण के निर्देश
UP T20 League : कानपुर के ग्रीनपार्क में होगा क्रिकेट का महाकुंभ, 1 जून से खुलेगी ट्रांसफर विंडो, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा अपनी चमक दिखाने का मौका