प्रयागराज में बड़ा हादसा : दीवार गिरने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में बुधवार शाम आए तेज तूफान और आंधी ने फूलपुर कोतवाली क्षेत्र में एक परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। ग्राम पंचायत जोगिया शेखपुर के सराय सुल्तान उर्फ अलीपुर मजरा में दीवार गिरने से मां-बेटे की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि सविता देवी (30) पत्नी संदीप प्रजापति अपने छह वर्षीय बेटे अनुपम को दवा दिलाने के लिए बाजार गई थीं। अनुपम कई दिनों से बुखार से पीड़ित था। 

बुधवार शाम करीब पांच बजे दोनों दवा लेकर पैदल घर लौट रहे थे। इसी दौरान मौसम अचानक खराब हो गया और तेज आंधी चलने लगी। बताया जा रहा है कि ग्राम सचिवालय जोगिया शेखपुर के सामने स्थित अनिल गुप्ता की वेल्डिंग एवं लकड़ी की दुकान के पास पहुंचते ही तेज हवा के दबाव से बगल की दीवार भरभराकर गिर पड़ी, जिसकी चपेट में आकर मां-बेटा मलबे में दब गए। 

स्थानीय लोगों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर दोनों को मलबे से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। मृतका सविता अपने पीछे तीन बेटियां संजना (16), रंजना (12), राधा (10) तथा दो बेटे अनूप (8) और अनुपम को छोड़ गई हैं। अनुपम परिवार का सबसे छोटा और बेहद लाड़ला बेटा था। 

परिवार की आर्थिक स्थिति भी अत्यंत कमजोर बताई जा रही है। मृतका का पति संदीप प्रजापति महाराष्ट्र के भिवंडी में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है, जबकि परिवार के अन्य सदस्य भी रोजगार के सिलसिले में बाहर रहते हैं। सूचना पर सहायक पुलिस आयुक्त विवेक यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। वहीं उपजिलाधिकारी फूलपुर अविनाश यादव ने पीड़ित परिवार को शासन स्तर से हरसंभव आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

BRICS Meeting 2026: पीएम मोदी ने सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों का किया स्वागत, वैश्विक संकट के बीच इन अहम मुद्दों पर बनी सहमति 
Double Date: नेहा और अंगद के चैट शो में पहुंची मशहूर कॉमेडियन, बॉडी शेमिंग से आत्मविश्वास तक के सफर को याद कर हुई भावुक 
IPL 2026: लीग में निराशाजनक प्रदर्शन पर फ्रेंचाइजी ले सकती हैं कड़ा फैसला, कप्तानी के पद से हटाए जा सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
The Great Grand Superhero Trailer: 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' का ट्रेलर देख फैंस हुए उत्साहित, जानें कब रिलीज होगी जैकी श्रॉफ की फिल्म
Thailand Open : पी वी सिंधू और लक्ष्य सेन की धमाकेदार जीत,अंतिम-8 में पहुंचे भारतीय सितारे; क्वार्टर फाइनल में सात्विक-चिराग की जोड़ी