Fatehpur News : रिंद नदी में डूबने से चार दोस्तों की मौत, परिजनों में कोहराम

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में रविवार को रिंद नदी में स्नान करने गए छह दोस्त नदी में डूब गए जिसमें से दो को बचा लिया गया जबकि चार की डूबने से मौत हो गई। हादसे की खबर पाकर जिलाधिकारी निधि बख्श और पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक मौके पर पहुंचे और परिजनों से मिलकर घटनाक्रम का जायजा लिया और राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। 

यह हादसा ललौली थाना क्षेत्र के कुनुहा का डेरा स्थित रिंद नदी में नहाने के दौरान घटी। घटनास्थल से लौट के बाद श्री अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि रीद नदी में छह दोस्त गहरे पानी में डूब गए। इस घटना में चार युवकों की मौत हो गई। वहीं दो को सुरक्षित बचा लिया गया। सभी दोस्त नदी में नहा रहे थे, तभी वे अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीणों और गोताखोरों की मदद से बचाव अभियान शुरू किया गया।

काफी प्रयासों के बाद निजाम और मोनू रैदास को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। वहीं हसीबुद्दीन (20), शाहिद (20), अंश प्रजापति (18) पुत्र गोरेलाल प्रजापति (18) और शान (20) की डूबने से मौत हो गई। सभी युवक ललौली थाना क्षेत्र के तपनी गांव के निवासी थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद रिंद नदी घाट पर कोहराम मचा हुआ था।

सोनभद्र : सोन नदी में डूबने से दो छात्रों की मौत

उत्तर प्रदेश में सोनभद्र कोन थाना क्षेत्र में स्थित सोना नदी में नहाते समय गहरे पानी में डूबने से दो छात्रों की मौत हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार बरवाडीह गांव निवासी विमलेश कुमार (18) एवं अवनीश कुमार (19) दोनों इंटर का छात्र थे। दोनों प्रतिदिन कोन में ट्यूशन पढ़ने आते थे, रविवार को भी ट्यूशन पढ़ने के बाद वह दोनों अपने मित्र धिरज के साथ स्कुटी पर सवार होकर तीनों दोस्त लगभग सुबह 10.30 बजे चांचीकला पुल पार होकर रानीडीह स्थिति सोन नदी गये और नदी में नहाने लगे।

थोड़ी ही देर में विमलेश व अवनीश गहरे पानी में डुब गये। दोनों मित्रों को पानी में डुबता देख धीरज जोर जोर से चिल्लाने लगा। मौके पर आसपास के लोग एकत्रित हुए और किसी तरह दोनों को बाहर निकाला। दोनों की सांस थम चुकी थी फिर भी परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोन ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सम्मान समारोह : सीएम योगी ने अनुदेशकों को सौंपा चेक, कहा- प्रत्येक बच्चे तक शिक्षा पहुंचाना समाज और देश की जिम्मेदारी
अखिलेश यादव का आरोप- भाजपा सरकार की नीतियों ने देश की अर्थव्यवस्था को 'अनर्थ-व्यवस्था' में बदला
सीएम योगी के हाथों चेक पाकर भावुक हुए अनुदेशक, बोले- वर्षों बाद सरकार ने दिया सम्मान, अब 17 हजार मानदेय से मिलेगी राहत
'ऑपरेशन-4' : दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए योगी सरकार ने तैयार किया डेरी 'मास्टर प्लान', स्वदेशी गाय पालन पर 50 फीसदी तक सब्सिडी
अनुदेशक सम्मान समारोह : मंत्री सतीश शर्मा बोले- योगी सरकार में बेसिक शिक्षा में हुए क्रांतिकारी परिवर्तन...