Malaysia Masters 2026 : टूर्नामेंट में 26 सदस्यीय युवाओं की ब्रिगेड उतरेगा भारत, पीवी सिंधु और सात्विक-चिराग की जोड़ी नहीं होंगे हिस्सा

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

कुआलालंपुर। पेरिस 2024 के सेमी-फाइनलिस्ट लक्ष्य सेन मंगलवार को मलेशिया मास्टर्स 2026 बैडमिंटन टूर्नामेंट में खेलने वाली 26 सदस्यों वाली भारतीय टीम में सबसे बड़े आकर्षण होंगे। कुआलालंपुर के स्टेडियम एक्सियाटा एरिना में कल से शुरू होने वाले मलेशिया मास्टर्स से पीवी सिंधु के हटने और पिछले हफ़्ते थाईलैंड ओपन के फाइनल में जगह बनाने वाले डबल्स स्टार सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के नहीं खेलने के फैसले के साथ, भारत टूर्नामेंट में अधिकतर युवा टीम उतारेगा। 

पुरुषों के एकल में, लक्ष्य को आठवीं सीड दी गई है और मेन ड्रॉ में उनके साथ 2023 मलेशिया मास्टर्स चैंपियन एचएस प्रणय, किरण जॉर्ज और थारुन मन्नेपल्ली होंगे। एस शंकर मुथुसामी क्वालिफायर से शुरुआत करेंगे। एमआर अर्जुन/हरिहरन अम्साकारुनन अकेली भारतीय पुरुष युगल टीम होगी। उन्नति हुड्डा को महिला एकल मेन ड्रॉ में छठी सीड मिली है, जिसमें मालविका बंसोड़, अनमोल खरब, देविका सिहाग, तन्वी शर्मा, इशारानी बरुआ और रक्षिता रामराज जैसी कई भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं। 

मार्च में ऑरलियन्स मास्टर्स के बाद पहली बार बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर पर लौट रही आकर्षि कश्यप क्वालिफाइंग राउंड से शुरुआत करेंगी। भारत की टॉप महिला युगल जोड़ी ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद अभी भी बाहर हैं क्योंकि गायत्री जॉली चोट से उबर रही हैं। रुतपर्णा पांडा/श्वेतापर्णा पांडा और अश्विनी भट्ट के/शिखा गौतम इस साल के मलेशिया मास्टर्स में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली दो टीमें होंगी।

ये भी पढ़ें : 
IPL 2026 : पर्पल कैप की रेस में सबसे आगे भुवनेश्वर, विराट कोहली और केएल राहुल का नाम ऑरेंज कैप की लिस्ट में बरकरार 

संबंधित समाचार