आईपीएल 2026 : हैदराबाद के खिलाफ चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का किया फैसला, दोनों टीमें इस प्रकार...
चेन्नई। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 63वें मुकाबले में टॉस जीतकर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। आज यहां चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रितुराज गायकवाड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
टॉस के बाद गायकवाड ने कहा कि थोड़ी सूखी पिच लग रही है और हम अच्छा टोटल बनाना चाहते हैं। एमआई के खिलाफ पिछले गेम में भी, बैटिंग के लिए विकेट अच्छे नहीं थे। कुछ भी मुश्किल नहीं है और हम इसे सिंपल रखना चाहते हैं।
महेंद्र सिंह धोनी अभी भी यहीं हैं लेकिन वह यह गेम खेलने के लिए फिट नहीं हैं। हमारे पास एक बदलाव है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने कहा कि यह टी-20 क्रिकेट है और हर गेम आसान नहीं होता। वह जानता है कि यह हर गेम में काम नहीं करेगा। हम शायद गेंदबाजी करना चाहते थे। पिछले गेम वाली ही टीम है। दोनों टीमें इस प्रकार है:-
सनराइजर्स हैदराबाद (एकादश): अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन और प्रफुल्ल हिंगे।
चेन्नई सुपर किंग्स (एकादश): संजू सैमसन (विकेट कीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अकील हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज और स्पेंसर जॉनसन।
