Mahoba Gang Rape: गैंगरेप की शिकार नीट की छात्रा 16 दिन बाद MP से बरामद, हैवानियत की दास्तां सुन खड़े हो जाएंगे रोंगटे, तीन आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

महोबा। उत्तर प्रदेश मे महोबा जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में अपहरण और गैंगरेप की शिकार छात्रा को पुलिस ने 16 दिन बाद बरामद कर लिया है और आरोपी तीन अभियुक्तों को भी गिरफ्तार कर लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह ने बताया कि पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले की निवासी 25 वर्षीय अनुसूचित जाति की छात्रा महोबा मे रहकर नीट की तैयारी कर रही थी। 

कहा गया है कि वह बीती 30 अप्रेल को यहां राम कथा मार्ग में अपनी कोचिंग क्लास जाते समय रास्ते से अचानक गायब हो गयी थी। चौबीस घंटे तक उसका कही अता-पता न लगने पर कोतवाली पुलिस ने उसकी माँ की शिकायत पर 1 मई को गुमशुदगी दर्ज करके खोजबीन शुरू की थी। पुलिस की एसओजी और सर्विलांस टीमों की अथक मेहनत के उपरान्त छात्रा को सोमवार की रात बरामद किया गया। 

रास्ते से किया अगवा

उन्होने बताया कि पुलिस की पूछताछ एवं मंगलवार को अदालत में उसे पेश किये जाने पर छात्रा द्वारा दिए गए बयान से हड़ंकप मच गया है। छात्रा ने बताया कि उसे कार सवार युवकों ने रास्ते से अगवा किया था। अपहरणकर्ताओं ने बाद में प्रयागराज ले जाकर उसे एक मकान के कमरे मे रखा।

नशे का इंजेक्शन देकर, सिगरेट दागा

छात्रा के अनुसार उसे हर दो घंटे में नशे का इंजेक्शन दिया गया जिसके चलते वह ज्यादातर समय तक बेहोश रही।इस दौरान उसके साथ युवकों ने न सिर्फ सामूहिक बलात्कार किया बल्कि सिगरेट से उसके शरीर को जलाकर प्रताड़ना दी गई। एएसपी वंदना सिंह ने बताया कि छात्रा ने एक युवक पर उसकी मर्जी के बगैर जबरन मांग भरकर शादी कर लेने की भी बात कही है। 

तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने छात्रा के बयानो के आधार पर तीन युवकों मोहित, अंकित व संतराम को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपी छात्रा के गांव के निवासी बताये गए है। एएसपी ने बताया कि घटना में शामिल अन्य युवकों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एसओजी एवं सर्विलांस टीमें उनके ठिकानों पर छापा मारी कर रही है।  

संबंधित समाचार