RR vs LSG : मार्श की बेहतरीन पारी पर सूर्यवंशी भारी, धुआंधार बल्लेबाजी कर छीनी लखनऊ से जीत

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

जयपुर। युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी की 10 छक्कों से सजी 93 रन की 'हल्ला बोल' पारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को मंगलवार को आईपीएल मुकाबले में पांच गेंद शेष रहते सात विकेट से हराकर शीर्ष चार टीमों में जगह बना ली। लखनऊ ने ओपनर मिचेल मार्श की 96 रन की बेहतरीन पारी की बदौलत पांच विकेट पर 220 रन का स्कोर बनाया जबकि राजस्थान ने 191 ओवर में तीन विकेट पर 225 रन बनाकर जीत अपने नाम की। राजस्थान को लगातार तीन हार के बाद यह जीत मिली है। 

राजस्थान की यह 13 मैचों में सातवीं जीत है और वह 14 अंकों के साथ तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गया है। लेकिन प्लेऑफ में जाने के लिए उसे अब अपना आखिरी मैच जीतना होगा। दूसरी तरफ लखनऊ को 13 मैचों में नौंवीं हार का सामना करना पड़ा और वह तालिका में सबसे आखिरी 10वें स्थान पर है। राजस्थान ने इस जबरदस्त जीत से प्लेऑफ की तरफ बड़ा कदम बढ़ाया है। उनकी इस जीत के सूत्रधार रहे सूर्यवंशी जिन्होंने 38 गेंदों में सात चौकों और 10 छक्कों की मदद से 93 रन बनाये। उनके अब 14 अंक हो गए हैं और वो 14 अंकों के साथ अब अंक तालिका में चौथे स्थान पर आ गए हैं। 

पंजाब किंग्स की टीम पहली बार इस सीजन टॉप-4 से बाहर हो गई है। उन्हें अपना आखिरी मैच हर-हाल में जीतना होगा। राजस्थान को 221 का टारगेट मिला था और यशस्वी और सूर्यवंशी ने उन्हें धुआंधार शुरूआत दिलाई थी। यशस्वी ने 23 गेंद पर 43 रन बनाए थे। उनके आउट होने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने अटैक किया। उन्होंने 38 गेंद पर 93 रन बनाकर मैच को पूरी तरह से एकतरफा कर दिया। उनके अटैक की वजह से एलएसजी मैच में आ ही नहीं पाई। पिछले मैच में तीन विकेट लेने वाले आकाश सिंह ने 3 ओवर में 54 रन दे दिए। वहीं मयंक यादव ने 4 ओवर में 50 रन दे दिए। 

राजस्थान अगर अपना आखिरी मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत लेती है तो फिर 16 प्वाइंट्स के साथ वो प्लेऑफ में चले जाएंगे। उसके बाद बाकी टीमों का सफर वहीं पर समाप्त हो जाएगा। 'प्लेयर ऑफ द मैच' सूर्यवंशी ने कप्तान यशस्वी जायसवाल के साथ ओपनिंग साझेदारी में 39 गेंदों में 75 और ध्रुव जुरेल के साथ दूसरे विकेट के लिए 45 गेंदों में 105 रन की विस्फोटक साझेदारी की। जुरेल ने 38 गेंदों में नाबाद 53 रन बनाये। डोनोवन फरेरा ने छक्का मारकर मैच समाप्त किया। इससे पहले मार्श आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर दूसरा रन चुराने की कोशिश में रन आउट हुए। 

लेकिन तब तक उन्होंने 57 गेंदों में 11 चौके और पांच छक्के लगाए। जॉश इंगलिस के 29 गेंद पर 60 रनों का योगदान दिया जबकि कप्तान ऋषभ पंत ने 23 गेंदों पर 35 रन बनाये। इंगलिस ने 29 गेंदों पर सात चौके और तीन छक्के लगाए जबकि पंत ने 23 गेंदों में दो चौके और दो छक्के लगाए। एलएसजी ने 220 रन का स्कोर खड़ा किया। हालांकि वह इससे ज्यादा का स्कोर बना सकते थे। 

टीम 230-235 भी बना सकती थी लेकिन आखिर के पांच ओवरों में उन्होंने 55 रन बनाए और 3 विकेट गंवा दिए। आर्चर ने अपने आखिरी ओवर में सिर्फ पांच रन दिए और तीन विकेट भी इस ओवर में गिरे। इसी वजह से एलएसजी 220 रन ही बना पाई। मिचेल मार्श लगातार दूसरी बार अपने शतक से चूके। जोफ्रा आर्चर को पेस और फायर बॉलिंग के साथ डैमेज कम रखने का क्रेडिट जाता है। एक बार फिर मार्श एलएसजी के लिए अच्छे रहे, उन्होंने बॉल को क्लीन हिट किया और जब वह ऐसा नहीं कर पाए तो किस्मत अच्छी थी क्योंकि कुछ बार बॉल नो-मैन्स लैंड में गिर गई। 

इंगलिस और उन्होंने पावरप्ले में अटैकिंग बैटिंग से प्लेटफॉर्म तैयार किया और ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी ने पुंजा के इंगलिस को आउट करने से पहले 109 रन जोड़े। पूरन ने ज्यादा रन नहीं बनाए लेकिन पंत ने अच्छी पारी खेली, लेकिन मार्श स्ट्राइक कर रहे थे क्योंकि वह इस सीजन में अपने दूसरे शतक के करीब थे।आर्चर की कुछ बेहतरीन डेथ बॉलिंग ने ही आरआर को 240 के आसपास के टारगेट का पीछा करने से रोका है। आर्चर और पुंजा आरआर के लिए सबसे अच्छे बॉलर रहे। 

ये भी पढ़ें :
भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम मे राजस्थान का लाल, परिजनों में खुशी की लहर; IPL 2026 में गुजरात टाइटंस का हिस्सा हैं युवा क्रिकेटर

संबंधित समाचार