हर्ष वर्धन पंत का तूफानी 140 रन, रॉयल्स पहुंचा फाइनल! आज जायंट्स से खिताबी जंग

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार : एपी स्पोर्ट्स ट्रॉफी के तहत रोहित चतुर्वेदी मेमोरियल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबलों में सीएएल जायंट्स और सीएएल रॉयल्स ने जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बना ली। अब दोनों टीमों के बीच रविवार को खिताबी मुकाबला खेला जाएगा।

पहले सेमीफाइनल में सीएएल जायंट्स ने सीएएल सुपर किंग्स को 78 रनों से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जायंट्स ने अंश मौर्य के 33 रनों की मदद से 25.3 ओवर में 165 रन बनाए। जवाब में सुपर किंग्स की टीम 19.3 ओवर में 87 रन पर सिमट गई। जायंट्स की ओर से अंश मौर्य और हर्षिया यादव ने तीन-तीन विकेट झटके।

दूसरे सेमीफाइनल में सीएएल रॉयल्स ने सीएएल पाइरेट्स को 47 रनों से हराया। रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में 8 विकेट पर 197 रन बनाए। टीम के कप्तान हर्ष वर्धन पंत ने 88 गेंदों में 140 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 23 चौके और 3 छक्के शामिल रहे।

लक्ष्य का पीछा करते हुए पाइरेट्स की टीम 26.2 ओवर में 150 रन पर ऑलआउट हो गई। रॉयल्स की ओर से अमरदीप तिवारी और अथर्व राय ने तीन-तीन विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात