आईपीएल 2026 : कोलकाता के खिलाफ गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का लिया फैसला, दोनों टीमें इस प्रकार...

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

कोलकाता। गुजरात टाइटंस ने शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 60वें मुकाबले में टॉस जीतकर कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आज यहां गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने कहा हम पहले गेंदबाजी करेंगे। कल थोड़ी बरसात हुई थी। 

इसी वजह से हमें उम्मीद है कि बाद में पिच बैटिंग के लिए बेहतर हो जाएगी। हमारी गेंदबाजी ने अभी तक काफी शानदार काम किया है। मोमेंटम हमारे साथ है। हम किसी भी टीम को हल्के में नहीं ले सकते हैं। टॉप-2 में फिनिश करने की कोशिश रहेगी, क्योंकि इससे आपको एक मैच एक्स्ट्रा मिल जाता है।

वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा कि मैं एक बार में एक ही मैच के बारे में सोच रहा हूं। हमें तीनों ही मैच जीतने हैं और उसके बाद देखते हैं कि क्या होता है। हम पिछले पांच मैच से काफी अच्छी क्रिकेट खेल रहे हैं। मैं भी पहले फील्डिंग ही करना चाहता था। पिच में थोड़ी नमी है। मुझे नहीं लगता है कि पिच में बहुत ज्यादा बदलाव आएगा। वरुण फिट होकर वापस आ गए हैं। 

दोनों टीमें इस प्रकार है:-

केकेआर (एकादश): फ़िन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, कैमरन ग्रीन, रिंकू सिंह, मनीष पांडे, सुनील नारायण, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, कार्तिक त्यागी और सौरभ दुबे।

गुजरात टाइटंस (एकादश): शुभमन गिल (कप्तान), साईं सुदर्शन, जॉस बटलर (विकेट कीपर), वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, निशांत सिंधु, राशिद ख़ान, अरशद ख़ान, कगिसो रबाडा, साई किशोर और मोहम्मद सिराज।  

संबंधित समाचार