दिल्ली से जेवर एयरपोर्ट सिर्फ 21 मिनट दूर ... समीक्षा बैठक में बोले मंत्री नंदी, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र बनेगा बड़ा कार्गो हब

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

-आरआरटीएस परियोजना का डीपीआर केंद्र को भेजा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र बनेगा बड़ा कार्गो हब -नंदी बोले- किसानों को भू अर्जन का भुगतान फास्ट मोड में करें, प्राधिकरण कर्मियों को दें एआई ट्रेनिंग

लखनऊ, अमृत विचार: औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि भविष्य में दिल्ली से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की दूरी महज 21 मिनट में तय की जा सकेगी। इसके लिए रिजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) और हाईस्पीड रेल कनेक्टिविटी पर तेजी से काम किया जा रहा है।

पिकप भवन में यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) की समीक्षा बैठक में मंत्री नंदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जेवर एयरपोर्ट के शुरू होने के साथ पूरा यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र देश का बड़ा कार्गो हब बनने जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को कार्यशैली में बदलाव लाने, कॉरपोरेट कल्चर अपनाने और क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत एवं मेंटीनेंस व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश दिए। 

मंत्री ने किसानों को भू अर्जन का भुगतान ऑनलाइन फास्ट मोड में करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसा सिस्टम विकसित किया जाए, जिससे मानचित्र संबंधी एनओसी के लिए लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। साथ ही प्लॉट से जुड़ी अधिकतम जानकारियां ऑनलाइन और लाइव उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने अधिकारियों को भविष्य की जरूरतों को देखते हुए प्राधिकरण के कर्मचारियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की ट्रेनिंग देने के निर्देश भी दिए।

मंत्री ने बताया कि यीडा क्षेत्र में उत्तर भारत की सबसे बड़ी एचसीएल-फॉक्सकॉन सेमीकंडक्टर यूनिट स्थापित की जा रही है। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर, अपैरल पार्क, मेडिकल डिवाइस पार्क, टॉय पार्क, एमएसएमई पार्क, हैंडीक्राफ्ट पार्क और डेटा पार्क जैसी परियोजनाओं से क्षेत्र में औद्योगिकीकरण को नई गति मिल रही है। सरकार का मानना है कि बेहतर कनेक्टिविटी और जेवर एयरपोर्ट के कारण आने वाले वर्षों में निवेश, रोजगार, विनिर्माण और निर्यात को बड़ा बढ़ावा मिलेगा।

जेवर एयरपोर्ट को मिलेंगी ये बड़ी कनेक्टिविटी

• दिल्ली-जेवर आरआरटीएस कॉरिडोर

• चोला-संधि रेल लाइन से कनेक्शन

• दिल्ली-वाराणसी हाईस्पीड रेल लिंक

• आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे कनेक्टिविटी

• गंगा, पूर्वांचल, बुंदेलखंड और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जुड़ाव

यीडा क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा औद्योगिक विकास

• एचसीएल-फॉक्सकॉन सेमीकंडक्टर यूनिट स्थापित होगी

• इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर का निर्माण

• मेडिकल डिवाइस, टॉय और एमएसएमई पार्क विकसित

• टप्पल-बाजना में 4700 एकड़ में अर्बन सिटी योजना

• बेहतर कनेक्टिविटी से निवेश और रोजगार को बढ़ावा

ये भी पढ़ें  : 
नेपाल सीमा से पुराने लखनऊ तक फैला नकली नोटों का जाल, वेब सीरीज देखकर सीख रहे छपाई; एजेंसियां अलर्ट

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

अमित शाह का एलान : घुसपैठ पर अंकुश के लिए 'स्मार्ट बॉर्डर' परियोजना शुरू, पाक-बांग्लादेश बॉर्डर को अभेद्य बनाएगी मोदी सरकार
यूपी में माफिया और 'गन कल्चर' पर डबल अटैक: सीएम योगी का 'जीरो टॉलरेंस' एक्शन, हाईकोर्ट ने तलब की बाहुबलियों की 'कुंडली'
Birthday Special: नितेश तिवारी के जन्मदिन पर निर्माता नमित मल्होत्रा का भावुक नोट, खास अंदाज में किया बर्थडे विश, शेयर किया खास वीडियो 
बरेली : एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में वाहनों का प्रवेश बंद! गाड़ियां गेट पर छोड़कर पैदल गए प्रोफेसर-छात्र
Jalaun News : पति से विवाद के चलते पत्नी ने दी बेटी की बलि, सोते समय घोट दिया 4 साल की मासूम का गला