कानपुर किडनी ट्रांसप्लांट सिंडिकेट मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, दो और आरोपी गिरफ्तार, हो सकते हैं कई बड़े खुलासे
कानपुर: किडनी ट्रांसप्लांट सिंडिकेट के मामले में कानपुर पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सैफुद्दीन और अखिलेश तिवारी नाम के दो आरोपियों को दबोचा है। पकड़े गए दोनों आरोपी ओटी टेक्नीशियन हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी कानपुर के विभिन्न अस्पतालों में अवैध किडनी ट्रांसप्लांट के दौरान मौजूद थे और सिंडिकेट के साथ मिलकर काम कर रहे थे।
पुलिस टीम ने गिरफ्तार दोनों ओटी टेक्नीशियनों से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी से मामले की जांच और गहराई में जाएगी। कानपुर पुलिस इस पूरे सिंडिकेट को पूरी तरह से खत्म करने के लिए लगातार छापेमारी और गिरफ्तारियां कर रही है।
