UP: पीलीभीत में कक्षा पांच की छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में शिक्षक निलंबित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। सरकारी स्कूल के शिक्षक की शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। कक्षा पांच की छात्रा से शिक्षक ने छेड़छाड़ की। उसे किसी को बताने पर धमकाया गया। फिर बचने के लिए शिक्षक ने परिजन से सुलह के प्रयास तेज कर दिए। मामला सामने आने पर बीएसए ने फिलहाल शिक्षक को निलंबित कर दिया है। मामले में पुलिस से अभी कोई शिकायत नहीं की गई है। 

घटना मरौरी ब्लॉक क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय की है। बताते है कि यहां पढ़ने वाली कक्षा पांच की छात्रा से स्कूल में तैनात शिक्षक मोहन स्वरूप ने छात्रा से आपत्तिजनक हरकतें की। बताते है कि कुछ दिन पूर्व शिक्षक छात्रा को स्कूल के शौचालय में ले गया और छेड़छाड़ की। 

इसके बाद छात्रा को धमकाया गया। बताते है कि जब छात्रा के परिवार तक बात पहुंची तो शिक्षक सुलह के प्रयास करने लगा। इसी बीच घटना का शोर मचा और मामला अधिकारियों तक पहुंच गया। जिसके बाद शिक्षक पर कार्रवाई की गई है। बीएसए रोशनी सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में आते ही गंभीरता से लिया गया है। आरोपी शिक्षक को मामले की गंभीरता को देखते हुए निलंबित कर दिया है। पूरे प्रकरण की गहनता से जांच कराई जाएगी।

संबंधित समाचार