Bareilly: 40 लाख की अफीम के साथ चार महिला तस्कर गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

देवरनियां। कोतवाली  पुलिस और एएनटीएफ यूनिट मेरठ की संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय अफीम तस्करी गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार महिला तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 8.121 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद की है । जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 40 लाख रुपये आंकी गई है। इसके अलावा पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन मोबाइल फोन, 2870 रुपये नकद और बैग आदि भी बरामद किए हैं। 

पुलिस के अनुसार, शनिवार को एएनटीएफ यूनिट मेरठ कोतवाली देवरनियां पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बिहार और नेपाल की कुछ महिलाएं भारी मात्रा में अवैध अफीम लेकर उत्तराखंड की ओर तस्करी के लिए जा रही हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली प्रभारी आशुतोष द्विवेदी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बरेली से नैनीताल जाने वाले मार्ग पर वसुपुरा ठाल के सामने घेराबंदी की। 


पुलिस को गिरफ्तार महिलाओं के पास से तीन मोबाइल फोन मिले हैं। जांच एजेंसियां मोबाइल कॉल डिटेल और संपर्क नंबरों के जरिए अफीम तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही हैं। पुलिस का मानना है कि यह गिरोह बिहार, नेपाल और उत्तराखंड तक फैले बड़े नेटवर्क का हिस्सा हो सकता है।पुलिस टीम की सक्रियता से तस्करों में मचा हड़कंप कोतवाली प्रभारी आशुतोष द्विवेदी की अगुवाई में देवरनियां पुलिस लगातार अपराध और नशा तस्करों के खिलाफ सख्त अभियान चला रही है। क्षेत्र में हाल के दिनों में कई बड़ी कार्रवाइयों के बाद अपराधियों में पुलिस का डर साफ दिखाई दे रहा है। स्थानीय लोगों ने पुलिस टीम की कार्रवाई की सराहना करते हुए इसे बड़ी सफलता बताया है।
को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार महिलाओं में सीता देवी पत्नी सिकन्दर ठाकुर निवासी ग्राम खरकरवा थाना सुगौली जनपद पूर्वी चम्पारण (मोतिहारी) बिहार, तेतरी देवी पत्नी सुविन्दर शाह निवासी हरपुर थाना हरपुर जनपद पूर्वी चम्पारण (मो. तिहारी) बिहार, राजकुमारी पत्नी गोविन्द निवासी ग्राम बीरगंज थाना सिमरा जिला परसा मधेश प्रान्त नेपाल तथा उर्मिला पत्नी रामपरास बैथा निवासी भैरोगंज थाना बगहा जिला पश्चिमी चम्पारण बिहार शामिल हैं। कोतवाली प्रभारी महिला सुरक्षा केन्द्र आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि प्रत्येक महिला के कब्जे से दो-दो पैकेट अफीम बरामद हुए। बरामद कुल अफीम का वजन 8.121 किलोग्राम निकला। आरोपियों के खिलाफ कोतवाली देवरनियां में धारा 8/18/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह अशिक्षित हैं ।और आर्थिक तंगी के चलते लंबे समय से अफीम तस्करी में संलिप्त थीं। उन्होंने स्वीकार किया कि वह पहले भी कई स्थानों पर अफीम की सप्लाई कर चुकी हैं । और इस बार उत्तराखंड क्षेत्र में बेचने के लिए जा रही थीं। पुलिस को आरोपियों के पास से बरामद मोबाइल फोन से कई संदिग्ध नंबर मिले हैं । जिनके आधार पर तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।इस कार्रवाई में कोतवाली प्रभारी आशुतोष द्विवेदी, एएनटीएफ यूनिट मेरठ के उपनिरीक्षक राजेन्द्र कुमार, महिला उपनिरीक्षक छाया सागर, महिला कांस्टेबल रिजवाना, महिला कांस्टेबल रितू और कांस्टेबल पवन बंसल की विशेष भूमिका रही। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि कोतवाली प्रभारी आशुतोष द्विवेदी के नेतृत्व में देवरनियां पुलिस लगातार नशा तस्करों और अपराधियों के खिलाफ प्रभावी अभियान चला रही है, जिससे अपराधियों में पुलिस का खौफ बढ़ा है।

संबंधित समाचार