Bareilly News: मंडल की सडकें संवारने को 13.60 करोड़ मंजूर, इन 55 मार्गों को मिलेगी रफ्तार
बरेली, अमृत विचार। शासन ने चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 में बरेली मंडल के अंतर्गत आने वाले विभिन्न जनपदों के स्वीकृत कुल 55 मार्गों के चालू कार्यों के लिए 13.60 करोड़ रुपये की धनराशि राज्य सड़क निधि से जारी कर दी है। इससे ग्रामीण व मुख्य मार्गों की विशेष मरम्मत, बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों के सुधार, घनी आबादी वाले भागों में सीसी रोड, नाली निर्माण, रिटेनिंग वॉल निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को गति मिलेगी।
बरेली-बदायूं के इन मार्गों की बदलेगी सूरत
बरेली जिले में शाहपुर इनायतुल्ला चन्द्रपुर माफी सम्पर्क मार्ग की मरम्मत के लिए 29.37 लाख रुपये, शीशगढ़ बहेड़ी मार्ग से बनैया होते हुए बरगवां मार्ग'''' के लिए 68.99 लाख और ग्राम बहेड़ी रम्पुरा मार्ग के लिए 50 लाख, शीशगढ़ बहेड़ी मार्ग से पुननामगर से रुस्तमनगर संपर्क मार्ग के लिए 24.16 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। बदायूं जिले में आठ सड़कों के लिए पैसा मिला है। जिसमें मुख्य रूप से बीएम मार्ग से बिसौली कछला मार्ग वाया पतरघटा पीरखदना के लिए 43.59 लाख रुपये और बहबलपुर धीमर नगला मार्ग पर रपटा निर्माण के लिए 49.00 लाख रुपये अवमुक्त किए गए हैं।
10 महीने के अंदर पूरा करना होगा काम
पीलीभीत में ईटगांव बमरौली मार्ग पर लघु सेतु मरम्मत कार्य के लिए 12.46 लाख, अभयपुर चैना नक्टी संपर्क मार्ग पर विशेष मरम्मत के लिएण् 12.46 लाख, अमखेड़ा भगवंतपुर काजरबोझी मार्ग के लिए 4.81 लाख जारी किए गए हैं. वहीं, शाहजहांपुर जिले में सर्वाधित 14 सड़कों के लिए पैसा मिना है। इनमें प्रमुख रूप से जलालाबाद अल्लागंज मार्ग से समापुर बेलाखेडा मार्ग के लिए 18.00 लाख रुपये, बाढ़ ग्रस्त बेहटा मुरादपुर मार्ग'''' के लिए 25.50 लाख , शंकरपुर पिटरिहाई मार्ग के लिए 40.00 लाख, रघवापुर से गुलड़िया चकझाउ मार्ग के लिए 73.44 लाख, कटरा जलालाबाद मार्ग से जौराभूड मार्ग के लिए 50.28 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। शासन ने स्वीकृत धनराशि का उपयोग 31 मार्च, 2027 तक अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिए हैं।
