बाराबंकी : पीपा पुल पर मरम्मत के दौरान जाम, राहगीर परेशान

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

रामनगर/बाराबंकी, अमृत विचार। कस्बे के पीपा पुल पर शनिवार शाम मरम्मत कार्य के चलते करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा, जिससे मौके पर जाम की स्थिति बन गई। इस दौरान दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों व वाहन चालकों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। जाम में एंबुलेंस भी घंटों फंसी रही।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पीपा पुल पर जाम की समस्या अब आम होती जा रही है। मरम्मत कार्य के दौरान बार-बार यातायात रोक दिए जाने से आवागमन प्रभावित हो रहा है। विशेष रूप से शाम करीब पांच बजे के बाद और रात के समय लोगों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है।

पुल की देखरेख में लगे कर्मचारियों ने बताया कि पुल पर लगे टीन के नेट और बोल्ट समय-समय पर ढीले हो जाते हैं, जिन्हें सुरक्षा की दृष्टि से कसना जरूरी होता है। इसी कारण मरम्मत कार्य के दौरान कुछ समय के लिए यातायात रोकना पड़ता है। कर्मचारियों के अनुसार पुराने पीपा पुल के 15 जून तक पूरी तरह चालू होने की संभावना है। तब तक ढीले हुए नेट और बोल्ट की मरम्मत के चलते बीच-बीच में यातायात रोका जाता रहेगा, जिससे जाम की समस्या बनी रह सकती है।

संबंधित समाचार