लखनऊ नगर निगम में विकास की नई रफ्तार : सीएम योगी ने किया 413 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण
अमृत विचार : राजधानी लखनऊ को आधुनिक, स्वच्छ और सर्वसुविधायुक्त शहर बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया गया है। गोमती नगर के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में नगर निगम की ओर से नागरिकों के जीवन स्तर को सुधारने और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए 413 करोड़ रुपये की भव्य विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
लखनऊ मेयर के 3 साल पुरे होने पर विशेष कार्यक्रम
20.jpg)
मंगलवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में नगर निगम की ओर से लखनऊ महापौर सुषमा खर्कवाल के कार्यकाल के 3 साल पूरे होने पर विशेष आयोजन किया गया है। जिसमे यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कई विशिष्ट अतिथियों सहित करीब एक हजार मेहमानों को बुलाया गया है।
