AMAs 2026 : अमेरिकन म्यूजिक अवार्ड्स में K-Pop बैंड BTS  का जलवा, 'Artist of the Year' समेत अपने नाम किए 3 बड़े अवार्ड्स

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लॉस एंजिलिस। के-पॉप बैंड बीटीएस ने 2026 अमेरिकन म्यूजिक अवार्ड्स में 'आर्टिस्ट ऑफ द ईयर' का पुरस्कार जीता है। आरएम, जिन, सुगा, जे-होप, जिमिन, वी और जंग कूक के इस समूह ने सोमवार को कुल तीन पुरस्कार अपने नाम किए।

मनोरंजन समाचार आउटलेट ''वैरायटी'' के अनुसार, यह समारोह लास वेगास में आयोजित किया गया था। बैंड को दूसरी बार 'आर्टिस्ट ऑफ द ईयर' का पुरस्कार मिला। 

इससे पहले उन्हें यह पुरस्कार 2021 में मिला था। इसके अलावा, बैंड ने "स्विम" के लिए 'सॉन्ग ऑफ द समर' और 'बेस्ट मेल के-पॉप आर्टिस्ट' का पुरस्कार भी जीता।

बीटीएस के अलावा, सबरीना कारपेंटर ने तीन प्रमुख पुरस्कार अपने नाम किए, जिनमें "मैन्स बेस्ट फ्रेंड" के लिए 'एल्बम ऑफ द ईयर' और 'बेस्ट पॉप एल्बम' और 'बेस्ट फीमेल पॉप आर्टिस्ट' का पुरस्कार शामिल है।

 

ये भी पढ़ें  : 
Kantara controversy : चामुंडेश्वरी के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे एक्टर रणवीर सिंह, दर्शन कर बोले- मां के बुलावे पर ही संभव ...

 

 


 

 

 

संबंधित समाचार