29 मई 2026 : जानें आज का अपना राशिफल

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

मेष- आज आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। व्यापार में तरक्की हो सकती है। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।

वृषभ- आज शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। घर में अतिथियों का आगमन हो सकता है। विद्यार्थियों को जॉब के अवसर मिल सकते हैं।

मिथुन- आज परिस्थितियों को स्वीकारने में थोड़ी परेशानी होगी। उच्च शिक्षा में सफलता मिलेगी। संतान के लिए दिन सुखद है।

कर्क- आज अपने निर्णयों को सदैव सर्वोपरि रखें। व्यापार में उतार-चढ़ाव होगा। कुछ लोग आपके काम में बाधा डालने का प्रयास करेंगे।

सिंह- आज का दिन नया काम शुरू करने के लिए अच्छा है। नए लोगों से संपर्क बनाने में सावधानी रखें। धन लाभ के पर्याप्त अवसर मिलेंगे।

कन्या- आज कार्यक्षेत्र में आपको काफी महत्व दिया जाएगा। धर्म-कर्म को लेकर आप अत्यधिक सक्रिय रहेंगे। सेहत की उपेक्षा न करें।

तुला- आज रुके हुए कार्यों में गति आएगी। विदेश यात्रा से लाभ प्राप्त होगा। जीवनसाथी को भी आप पर्याप्त समय देंगे।

वृश्चिक- आज कार्यक्षेत्र में अड़चनें आ सकती हैं। आपको क्रोध करने से बचना चाहिए। स्वास्थ्य समस्याओं पर धन भी खर्च करना पड़ेगा।

धनु- आज कानूनी मामलों में आपको सफलता मिलने की संभावना बन रही है। अपनी गलतियों में सुधार करेंगे। व्यवसाय में धन लाभ होगा।

मकर- आज अपनी कार्यशैली में परिवर्तन ला सकते हैं। संपत्ति से धन लाभ प्राप्त होगा। उच्च शिक्षा में आपका प्रदर्शन शानदार रहने वाला है।

कुंभ- आज नए काम को लेकर मन में योजनाएं बनेंगी। विवादित मामलों को लेकर बहसबाजी न करें। काम के प्रति थोड़ी अरुचि हो सकती है।

मीन- आज परिवार में लोग आपसे नाखुश हो सकते हैं। मनोनुकूल काम न होने से मन अप्रसन्न रहेगा। गरिष्ठ भोजन न खाएं।