Bareilly News: रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने जिम ट्रेनर्स को दी CPR की ट्रेनिंग
बरेली, अमृत विचार। गोल्ड जिम में शनिवार को रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज के सहयोग से सीपीआर जागरूकता और रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 50 से ज्यादा लोगों ने सीपीआर की ट्रेनिंग हासिल की। वहीं काफी संख्या में लोगों ने रक्तदान भी किया।
जिम के फ्लोर मैनेजर कृष्णा ने बताया कि बरेली के तमाम जिम से ट्रेनर कार्यक्रम में जुटे। उन्होंने बताया कि इसका मकसद लोगों को सीपीआर और रक्तदान के प्रति जागरूक करना है। हर महीने उनकी तरफ से इस तरह के कार्यक्रम आयोजित कराए जाते हैं।
रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक डॉ. शकीब की निगरानी में ये कैंप आयोजित हुआ। डॉ. शकीब ने कहा कि डॉ. तालिब और डॉ. तमीम ने सीपीआर के बारे में जानकारी दी। जिसमें 50 से ज्यादा लोगों ने ट्रेनिंग सर्टिफिकेट हासिल किया। फ्लोर मैनेजर कृष्णा ने बताया कि आगे भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।
