गुजरात टाइटंस की खराब हुई बस, बीच सड़क उतरे सभी खिलाड़ी, फैंस का लगा जमावड़ा

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

अहमदाबादः रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के हाथों आईपीएल फाइनल में हार के बाद वापस होटल लौट रही गुजरात टाइटंस की टीम की सुरक्षा को लेकर उस समय बड़ी चिंता पैदा हो गई जब बस में शॉर्ट सर्किट की खराबी के कारण खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के सदस्यों को बीच सड़क पर उतरना पड़ा। शॉर्ट सर्किट के कारण बस के अंदर धुआं फैल गया लेकिन टीम के सभी सदस्य सुरक्षित हैं और उन्हें किसी तरह की चोट नहीं आई है।

पीटीआई को पता चला है कि खिलाड़ियों और सहयोगी स्टार के सदस्यों को दूसरी बस की व्यवस्था होने तक कुछ देर तक सड़क पर इंतजार करना पड़ा। इस घटना ने गुजरात टाइटंस के लिए एक बेहद खराब रात को और भी बदतर बना दिया, क्योंकि इससे पहले रविवार को आईपीएल फाइनल में उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

इससे पहले मुल्लांपुर में दूसरा क्वालीफायर जीतने के बाद चंडीगढ़ में खराब मौसम के कारण 30 मई को अहमदाबाद के लिए उनकी निर्धारित रवानगी में अत्यधिक देरी हुई। गुजरात टाइटंस की टीम शनिवार को देर शाम ही यहां पहुंच पाई थी। 

संबंधित समाचार