वाराणसी एयरपोर्ट पर करोड़ों की विदेशी ड्रग्स बरामद, बैंकॉक से आये 6 थाई नागरिक गिरफ्तार 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

वाराणसी। वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार को चेकिंग के दौरान छह थाई नागरिकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 19 करोड़ रुपये से अधिक कीमत का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद किया गया। मामला रविवार शाम को सुर्खियों में आया। बैंकॉक से आई फ्लाइट आईएक्स-215 के यात्रियों की जांच के दौरान संदिग्ध गतिविधियों के कारण छह थाई नागरिकों के सामान की गहन चेकिंग की गई। 

तीन महिलाओं और तीन पुरुषों समेत इन थाई नागरिकों ने ट्रॉली बैग के अंदर प्लास्टिक पैकेटों में 19 किलो 700 ग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा छिपाकर रखा था। पूछताछ में गिरफ्तार थाई नागरिकों ने स्वीकार किया कि वे इससे पहले कोलकाता से गया के रास्ते भी मादक पदार्थों की तस्करी कर चुके हैं। 

बताया जा रहा है कि एक अन्य थाई महिला ने होटल बुकिंग की थी और गांजे की खेप कहां पहुंचानी थी, इसे भी तय किया गया था। फिलहाल सभी छह थाई नागरिकों को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर विधिक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया है। इनके पूरे नेटवर्क की भी छानबीन की जा रही है। 

ये भी पढ़ें  : 
हापुड़ में सड़क निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, खुले गड्ढे में गिरने से मोटरसाइकिल सवार की मौत

संबंधित समाचार