दिल्ली के ITO में शिक्षा मंत्रालय में लगी भीषण आग, दूसरी मंजिल पर पर उठा धुँआ, मौके पर पहुंचीं दमकल की गाड़ियां

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के आईटीओ इलाके में स्थित स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (एसपीए) परिसर में शिक्षा मंत्रालय के कार्यालय की दूसरी मंजिल पर आग लग गयी। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि अग की घटना में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है। 

उन्होंने बताया कि दिल्ली दमकल सेवा को सुबह करीब 9.37 बजे आग लगने की सूचना मिली, इसके बाद आग पर काबू पाने के लिये विभाग ने आठ दमकल गाड़ियों को तत्काल मौके पर भेजा। उन्होंने बताया कि इमरत में लगी आग को बुझाने का काम जारी है। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। 

ये भी पढ़ें  : 
राहुल गांधी मानहानि केस : सेशन कोर्ट से पत्रावली तलब, 5 जून को होगी सुनवाई

संबंधित समाचार