West Bengal Cabinet Expansion: सुवेंदु अधिकारी सरकार का पहला बड़ा विस्तार, 35 नए चेहरों ने ली मंत्री पद की शपथ, दिग्गजों को मिली जगह
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सरकार बनने के लगभग 22 दिन बाद मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने अपने मंत्रिमंडल का पहला बड़ा विस्तार किया है। राजभवन (लोकभवन) में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान राज्यपाल आरएन रवि ने कुल 35 नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस नए मंत्रिमंडल में तजुर्बेकार नेताओं और नए चेहरों का बेहतरीन संतुलन देखने को मिला है, जिसमें बीजेपी के कई कद्दावर नाम शामिल हैं।
मंत्रियों का पूरा गणित: कैबिनेट और राज्य मंत्री
सुवेंदु अधिकारी सरकार के इस पहले विस्तार में कुल 35 विधायकों को मंत्री परिषद में जगह दी गई है। इसके तहत:
-कैबिनेट मंत्री: 13 विधायकों को पूर्ण कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिला है।
-राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार): 3 विधायकों को स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है।
-राज्य मंत्री: 19 विधायकों ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली है।
पश्चिम बंगाल: शपथ लेने वाले मंत्रियों की पूरी सूची
1. कैबिनेट मंत्री (13)
* स्वपन दासगुप्ता
* तपस रॉय
* अर्जुन सिंह
* दीपक बर्मन
* डॉ. शंकर घोष
* मनोज कुमार उरांव
* गौरी शंकर घोष
* जगन्नाथ चट्टोपाध्याय
* कल्याण चक्रवर्ती
* अजय पोद्दार
* शरद्वत मुखर्जी
* दूध कुमार मंडल
* अनुप कुमार दास
2. राज्य मंत्री - स्वतंत्र प्रभार (3)
* डॉ. इंद्रनील खान
* मालती रावा रॉय
* राजेश महतो
3. राज्य मंत्री (19)
* अशोक डिंडा (पूर्व क्रिकेटर)
* जोएल मुर्मू
* हरे कृष्ण बेरा
* आनंदमय बर्मन
* नादियार चंद बाउरी
* विशाल लामा
* शांतनु प्रमाणिक
* मौमिता बिस्वास मिश्रा
* उमेश राय
* पूर्णिमा चक्रवर्ती
* कौशिक चौधरी
* भास्कर भट्टाचार्य
* दिवाकर घरामी
* अमिया किस्कू
* कलिता माझी
* गर्गी दास घोष
* बिराज बिस्वास
* दीपांकर जना
* सुमना सरकार
मंत्रालयों के आवंटन पर टिकी सबकी नजरें
भले ही राजभवन में सभी 35 मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया हो, लेकिन मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने अभी तक मंत्रियों के विभागों (मंत्रालयों) की घोषणा नहीं की है। राजनीतिक गलियारों से लेकर आम जनता के बीच अब इस बात की उत्सुकता बढ़ गई है कि गृह, वित्त, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे भारी-भरकम और महत्वपूर्ण विभाग किस नेता की झोली में जाते हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि अगले 24 से 48 घंटों के भीतर विभागों के बंटवारे की आधिकारिक सूची जारी कर दी जाएगी।
