मेडिकल कॉलेजों में तैनात होंगे विशेषज्ञ डॉक्टर, कॉलेज आवंटन के लिए काउंसिलिंग शुरू, चिकित्सा शिक्षा विभाग ने जारी किया टाइम टेबल

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में विशेषज्ञ और सुपर स्पेशलिस्ट चिकित्सकों की कमी दूर करने के लिए अनिवार्य शासकीय सेवा बांड के तहत तैनाती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने इसके लिए काउंसिलिंग कार्यक्रम जारी कर दिया है।

नीट एसएस-2022 के माध्यम से सुपर स्पेशलिस्ट बने चिकित्सकों को सरकारी मेडिकल कॉलेजों में सहायक आचार्य (असिस्टेंट प्रोफेसर) के पद पर नियुक्त किया जाएगा। महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा के अनुसार ऑनलाइन पंजीकरण एक जून से शुरू हो गया है। अभ्यर्थी 4 जून तक पंजीकरण करा सकेंगे, जबकि 5 जून को मेरिट सूची जारी होगी। कॉलेज विकल्प लेने के बाद 8 जून को सीट आवंटन परिणाम घोषित किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को 16 जून तक कार्यभार ग्रहण करना होगा।

वहीं, नीट पीजी-2022 के तहत एमडी, एमएस और वर्ष 2023 में डिप्लोमा पूर्ण कर विशेषज्ञ बने चिकित्सकों की काउंसिलिंग 9 जून से शुरू होगी। इन्हें मेडिकल कॉलेजों में सीनियर रेजिडेंट के पद पर नियुक्त किया जाएगा। इनके लिए 15 जून तक ऑनलाइन पंजीकरण और मेरिट सूची जारी की जाएगी। 19 जून को कॉलेज आवंटन सूची घोषित होगी तथा चयनित अभ्यर्थियों को 30 जून तक कार्यभार ग्रहण करना अनिवार्य होगा।

संबंधित समाचार