UP TGT Exam: टीजीटी परीक्षा कल, 6 केंद्रों पर तैयारियां पूरी 

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

संत कबीर नगरः उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले में तीन और चार जून को होने वाली प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) परीक्षा के लिये चाक चौबंद सुरक्षा इंतजाम किये गये हैं। परीक्षा बुधवार और गुरुवार को छह केंद्रों पर करायी जायेगी। परीक्षा को निष्पक्ष, नकलविहीन एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न करने के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। इस सिलसिले में जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में सोमवार देर शाम सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट व परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक की गयी जिसमे परीक्षा की तैयारी एवं व्यवस्थाओं पर समीक्षा की गई। 

6 परीक्षा केंद्रों पर होंगी परीक्षाएं

जिलाधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज द्वारा आयोजित प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक की परीक्षा तीन व चार जून को 06 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित होगी। प्रथम पाली सुबह 09:30 बजे से 11:30 बजे तक एवं द्वितीय पाली अपरान्ह 02:30 बजे 04:30 बजे तक चलेगी। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की कोई भी गड़बड़ी या अनियमित पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्र के रोड का पहले से भ्रमण कर लें, जिससे कि केंद्र पर पहुंचने में कोई देरी न हो।

संबंधित समाचार