'Peddi' Pre-Release : जान्हवी की तेलगु स्पीच से फैंस हुए शॉक, Peddi प्री-रिलीज इवेंट पर जीता सबका दिल 

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

मुंबई। अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने अपनी आगामी फिल्म 'पेद्दी' के प्री-रिलीज़ इवेंट में तेलुगु में भाषण देकर प्रशंसकों का दिल जीत लिया। विजयवाड़ा में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में फिल्म की पूरी स्टारकास्ट और टीम मौजूद रही, लेकिन जान्हवी का आत्मीय संबोधन सबसे अधिक चर्चा का विषय बन गया। 

प्यार और समर्थन के लिए आभार

फिल्म में अचियम्मा का किरदार निभा रहीं जान्हवी कपूर ने अपने भाषण की शुरुआत दर्शकों के प्यार और समर्थन के लिए आभार व्यक्त करते हुए की। उन्होंने पूरे आत्मविश्वास के साथ तेलुगु भाषा में अपने विचार रखे, जिसे वहां मौजूद दर्शकों ने उत्साहपूर्वक सराहा। उनके भाषण के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं और प्रशंसक उनके प्रयास तथा समर्पण की प्रशंसा कर रहे हैं। 

स्पीच देते समय इमोशनल हो गई एक्ट्रेस 

जान्हवी ने कहा कि 'पेद्दी' उनकी पूरी टीम के लिए एक बेहद खास फिल्म है। उन्होंने बताया कि फिल्म का मूल संदेश अपनी पहचान को बनाए रखने और जीवन के वास्तविक उद्देश्य की तलाश के इर्द-गिर्द केंद्रित है। अभिनेत्री ने कहा कि दर्शकों का प्यार कलाकारों को लगातार बेहतर काम करने और सार्थक कहानियों को बड़े पर्दे पर प्रस्तुत करने की प्रेरणा देता है। अपने संबोधन के अंत में जान्हवी भावुक नजर आईं। 

अच्छी कहानी लोगों तक पहुँचाना 

उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य अभिनय के माध्यम से लोगों का मनोरंजन करना और अच्छी फिल्में दर्शकों तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि उनकी पहचान उन लोगों से जुड़ी है, जिन्होंने उनके सफर में हमेशा उनका साथ दिया और उन्हें भरपूर प्यार दिया। फिल्म की रिलीज़ में अब केवल दो दिन शेष हैं और ऐसे में जान्हवी कपूर का यह तेलुगु भाषण 'पेद्दी' के प्रचार अभियान का सबसे चर्चित और भावनात्मक क्षण बन गया है।

ये भी पढ़ें  : 
Suman Kalyanpur: राजकीय सम्मान के साथ हुआ पार्श्व गायिका सुमन कल्याणपुर का अंतिम संस्कार, अंतिम विदाई देने पहुंचे कई दिग्गज

 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म