Varanasi News: जमीनी विवाद में अधिवक्ता पर फायरिंग, तीन गिरफ्तार 

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

वाराणसीः वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र के सीर गोवर्धनपुर में प्लॉट के रास्ते को लेकर सोमवार को पूर्व ब्लॉक प्रमुख और अधिवक्ताओं के बीच जमकर विवाद हुआ। अधिवक्ताओं का आरोप है कि पूर्व ब्लॉक प्रमुख और उनके साथियों ने धमकी देते हुए फायरिंग की। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना में इस्तेमाल हुई पिस्तौल बरामद कर ली और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 

क्या है पूरा मामला

अधिवक्ता चंद्रकांत सिंह ने बताया कि उनके साथी अधिवक्ता सुरेंद्र कुमार का सीर गोवर्धनपुर क्षेत्र की काशीपुरम कॉलोनी में प्लॉट है। वे अपने साथी अधिवक्ता साथी के साथ प्लॉट देखने गए थे। इसी दौरान नारायणपुर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख गिरधारी पटेल और उनके साथियों ने रास्ते को लेकर विवाद शुरू कर दिया। बात बिगड़ते-बिगड़ते मारपीट तक पहुंच गई और आरोपियों ने फायरिंग भी कर दी। 

चंद्रकांत सिंह ने बताया कि जब कई अधिवक्ता लंका थाने पहुंचे तो उन्होंने देखा कि आरोपी गिरधारी पटेल कुर्सी पर आराम से बैठा हुआ है, जिसका उन्होंने विरोध किया।

मामले में FIR दर्ज

पुलिस के अनुसार, शिकायत (तहरीर) मिलते ही तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया गया। रात में ही गिरधारी पटेल, साकेतनगर निवासी आनंद और कंचनपुर निवासी अनुराग सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। आगे की कार्रवाई जारी है। 

संबंधित समाचार