बुलंदशहर : बेकाबू ट्रक ने खड़ी गाड़ियों में मारी टक्कर, घर का एक हिस्सा टुटा; ड्राइवर गिरफ्तार  

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में एक बड़ा हादसा सामने आया है जहां मंगलवार तड़के एक अनियंत्रित ट्रक ने घर के बाहर खड़े वाहनों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि जिससे इस तीन वाहन और घर का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

वहीं, घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने इसकी पूरी जानकारी दी उन्होंने बताया कि यह घटना खुर्जा क्षेत्र के झमका गांव में सुबह करीब चार बजे हुई। जब एक ट्रक अनियंत्रित होकर तेजी घर के बाहर खड़ी गाड़ियों में जा टकराया जिससे घर का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना देर रात की है जिसकी वजह से इसमें सिर्फ कुछ गाड़ियों कर घर का एक हिस्सा को ही नुकसान हुआ। 

बता दें कि इस घटना पर स्थानीय पुलिस का कहना है कि टक्कर इतनी तेज थी की घर का एक हिस्सा टूटकर गिर गया लेकिन इससे घर में सो रहे सभी लोग सुरक्षित है किसी को भी कोई बुरी चोट नहीं आई है। इस हादसे के मुख्य आरोपी तरकक ड्राइवर और क्लीनर को पुलिस ने तत्काल मौके से गिरफ्तार कर लिया है और मामले में हर तरफ से जांच कर रही है। 

ये भी पढ़ें  : 
वृंदावन पहुंचे विराट-अनुष्का, RCB की जीत के बाद प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद 

 

संबंधित समाचार