Ayodhya News: विधायक रामचंद्र यादव ने दी विकास को रफ्तार, ₹1.63 करोड़ की लागत से बनने वाली 3 सड़कों का किया शिलान्यास

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

मवई/अयोध्या, अमृत विचार : रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने मंगलवार को त्वरित आर्थिक विकास योजना वर्ष 2025-26 के अंतर्गत स्वीकृत लोहटी सरैंया नया पुरवा से बनतपसी स्थल तक प्रस्तावित 500 मीटर लंबे संपर्क मार्ग का भूमि पूजन किया। इसके बाद भेलसर-रूदौली-इन्हौना मार्ग पर स्थित खुशहाली किसान सेवा केंद्र से साहब का पुरवा तक बनने वाले 700 मीटर लंबे संपर्क मार्ग तथा रमढीहा से नयापुरवा मजरे रेछ हरचंदपुर तक 950 मीटर लंबे संपर्क मार्ग के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा कराए जाने वाले इन तीनों सड़क निर्माण कार्यों पर कुल 163.48 लाख रुपये की लागत व्यय होगी। कुल 2150 मीटर लंबी इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ कृषि उत्पादों के परिवहन और स्थानीय विकास को भी गति मिलेगी।

ये लोग हुए शामिल

विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गांव, गरीब, किसान और युवाओं के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। नगर पंचायत मां कामाख्या धाम के अध्यक्ष शीतला प्रसाद शुक्ल ने कहा कि क्षेत्र में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। सुग्रीव दास, तेज तिवारी, निर्मल शर्मा, सदन निषाद, सत्य प्रकाश यादव, जगप्रसाद रावत सहित अनेक जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

 

संबंधित समाचार