Aligarh News : अलीगढ़ में मुस्लिम समुदाय ने मनाया CM योगी का जन्मदिन, धर्मगुरु इफराहीम ने मांगी विशेष दुआ

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

मुस्लिम धर्मगुरु इफराहीम हुसैन ने सीएम योगी आदित्यनाथ के लिए विशेष दुआ मांगी। उन्होंने कहा, “योगी जी ने पूरे प्रदेश को माफिया, गुंडा और अपराध मुक्त बनाने का अभियान चलाया है।

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन के मौके पर अलीगढ़ में मुस्लिम समुदाय ने समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर बधाई दी और सीएम योगी के स्वस्थ्य, दीर्घायु तथा मंगलमय जीवन की कामना की। मुस्लिम धर्मगुरु इफराहीम हुसैन ने सीएम योगी आदित्यनाथ के लिए विशेष दुआ मांगी। 

उन्होंने कहा, “योगी जी ने पूरे प्रदेश को माफिया, गुंडा और अपराध मुक्त बनाने का अभियान चलाया है। उनके नेतृत्व में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है। हम उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए दुआ करते हैं।” जन्मदिन के इस मौके पर मुस्लिम समाज के लोग बड़ी संख्या में एकत्र हुए। उन्होंने सीएम योगी की तस्वीर पर फूल मालाएं चढ़ाईं और मिठाइयां बांटीं। 

संबंधित समाचार