प्यार में बदला धर्म: मुस्लिम युवती बनी लक्ष्मी, हिन्दू युवक संग लिए सात फेरे... पढ़ाई के दौरान शुरू हुई थी दोनों की मोहब्बत
बरेलीः बरेली के शीशगढ़ क्षेत्र के जाफरपुर गांव की महजबीन ने पड़ोस के बल्ली गांव के विशाल के साथ शादी के लिए सनातन धर्म अपनाया। शादी से पहले उनका धर्म परिवर्तन अगस्त्य मुनि आश्रम में आचार्य केके शंखधार द्वारा पूरा किया गया और उनका नया नाम लक्ष्मी रखा गया।
.png)
दोनों एक-दूसरे को आठवीं कक्षा से जानते थे और उसी समय से एक-दूसरे को पसंद करते थे। इंटरमीडिएट पास करने के बाद दोनों बालिग हो गए। अलग-अलग धर्म होने के कारण परिवारों ने शादी के लिए मंजूरी नहीं दी। इसके बाद दोनों ने खुद फैसला लिया और अगस्त्य मुनि आश्रम पहुंचकर धर्म परिवर्तन की प्रक्रिया पूरी की।
नई दुल्हन लक्ष्मी ने बताया कि उन्हें सनातन धर्म की मान्यताओं पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि यहां तीन तलाक और हलाला जैसी प्रथाएं नहीं हैं। महिलाओं को बुर्का या नकाब पहनने की मजबूरी नहीं होती और उन्हें अपनी बात रखने तथा व्यक्त करने की पूरी स्वतंत्रता मिलती है। लक्ष्मी ने बताया कि वह विशाल के साथ पहले भी मंदिर जाती रही हैं।
