Bareilly News: चार दिन से फुंका ट्रांसफार्मर, 40 परिवार अंधेरे में... सांसद से लगाई गुहार

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

शेरगढ़/बरेली, अमृत विचार : क्षेत्र के गांव नगरिया कलां में लगा 25 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर पिछले चार दिनों से फुंका पड़ा है, जिससे करीब 40 परिवार भीषण गर्मी में बिजली संकट झेलने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कई दिन बीत जाने के बावजूद बिजली निगम ने ट्रांसफार्मर बदलने की कोई कार्रवाई नहीं की है।

गांव निवासी तेजेंद्र गंगवार ने बताया कि गांव में सड़क किनारे लगा ट्रांसफार्मर खराब होने से पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप है। बिजली न होने से लोगों को गर्मी में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सांसद से लगाई गुहार

बिजली निगम के अवर अभियंता शमशुल इस्लाम से संपर्क करने पर उन्होंने ट्रांसफार्मर फुंकने की जानकारी होने से इनकार कर दिया। इससे ग्रामीणों में विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ गई है। समस्या से परेशान ग्रामीणों ने सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार को मामले की जानकारी दी। सांसद ने ग्रामीणों को शीघ्र ट्रांसफार्मर बदलवाकर विद्युत आपूर्ति बहाल कराने का आश्वासन दिया है। ग्रामीण तेजेंद्र गंगवार, भूपाल राम गंगवार, देवकी नंदन, ओमकार भास्कर और क्षेत्रपाल गंगवार समेत अन्य लोगों ने जल्द समाधान की मांग की।

देवरनियां में गुरुवार को बिजली निगम और विजिलेंस की संयुक्त टीम ने रिछा मे चेकिंग अभियान चलाया, इसमें पांच कनेक्शन अवैध और बारह बकाया अदा न करने वाले पाए गए। इनपर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। टीम में एसडीओ एस के शर्मा, बिजलेंस के साहब सिंह आदि शामिल रहे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Bahraich News: बहराइच दौरे पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी बोले- राममंदिर चढ़ावा चोरी में कोई भी दोषी नहीं बचेगा
Barabanki News: लोधेश्वर महादेवा धाम से अयोध्या के लिए शुरू हुई निःशुल्क AC रामरथ सेवा, जानिए प्रतिदिन कितने श्रद्धालु कर सकेंगे यात्रा
UP Teacher Recruitment: 68500 सहायक अध्यापक भर्ती के अभ्यर्थियों ने संशोधित परिणाम की मांग उठाई, मुख्यमंत्री के नाम भेजा ज्ञापन
Hardoi Crypto Scam: 7.5% रिटर्न, गोवा टूर और प्लॉट का लालच... 50 करोड़ की ठगी के बाद मुख्य आरोपी दुबई फरार, 5 पर केस दर्ज
Kanpur News: मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना से युवाओं के सपनों को मिलेगी नई उड़ान, IAS-PCS समेत प्रतियोगी परीक्षाओं की मुफ्त कोचिंग