Lucknow News : मड़ियांव में प्रेमी से विवाद के बाद मड़ियांव में युवती ने ओवरब्रिज से कूदकर दी जान
वहीं पूछताछ में परिजनों ने पुलिस को बताया कि युवती अपने प्रेमी से जल्दी शादी करने की जिद कर रही थी। जिसे लेकर उसके और परिवार के बीच लगातार विवाद हो रहा था।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक मड़ियांव थाना में प्रेमी से विवाद के बाद एक युवती ने ओवरब्रिज से कूदकर जान दे दी है। मृतका की पहचान शिल्पी गौतम के रूप में हुई है। घटना के मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया।
बताया जा रहा है प्रेमी से विवाद के बाद युवती ने यह आत्मघाती कदम उठाया है। घटना के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है और मामले में परिजनों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस कॉल डिटेल समेत सभी पहलुओं की जांच करेगी।
प्रेमी से जल्दी शादी करने की जिद कर रही थी युवती
वहीं पूछताछ में परिजनों ने पुलिस को बताया कि युवती अपने प्रेमी से जल्दी शादी करने की जिद कर रही थी। जिसे लेकर उसके और परिवार के बीच लगातार विवाद हो रहा था। घटना से पहले उसने प्रेमी से फोन पर बात की थी। परिवार का आरोप है कि प्रेमी से ही किसी बात को लेकर कहासुनी हुई है। जिससे उसने आत्महत्या की। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खबर अपडेट हो रही है...
