बांगरमऊ में बुजुर्ग की हत्या पर पुलिस का बड़ा एक्शन, पुलिस के हत्थे चढ़े 3 आरोपी, दो की तलाश जारी 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

उन्नाव। जिले के बांगरमऊ कस्बे में 60 वर्षीय एक व्यक्ति की हत्या के मामले में नामजद पांच आरोपियों में से तीन को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। 

अस्पताल लाते ही डॉक्टरों ने घोषित किया मृत

पुलिस के अनुसार, घूरे टोला मोहल्ला निवासी बाबा मिलन दास को मंगलवार दोपहर गंभीर हालत में बांगरमऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लाया गया था, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

मृतक के भाई वीरेंद्र सिंह की तहरीर पर बांगरमऊ थाने में इजराइल, लल्ली, यामीन, शानू और शफी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लल्ली, यामीन और शफी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

फरार आरोपियों की तलाश में दबिश

 वहीं, फरार आरोपियों इजराइल और शानू की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।  पुलिस क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि तीन आरोपियों को हिरासत में लिया जा चुका है और शेष दो आरोपियों की तलाश जारी है। उन्होंने कहा, "मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।" पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद एहतियातन क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है और स्थिति पूरी तरह सामान्य है। हत्या के पीछे के कारणों और घटनाक्रम का स्पष्ट खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

ये भी पढ़ें  : 
यूपी EOW की समीक्षा बैठक में बोले सीएम योगी, 'जनता का विश्वास तोड़ने वाले आर्थिक अपराधियों पर हो कठोर कार्रवाई'

 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Bahraich News: बहराइच दौरे पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी बोले- राममंदिर चढ़ावा चोरी में कोई भी दोषी नहीं बचेगा
Barabanki News: लोधेश्वर महादेवा धाम से अयोध्या के लिए शुरू हुई निःशुल्क AC रामरथ सेवा, जानिए प्रतिदिन कितने श्रद्धालु कर सकेंगे यात्रा
UP Teacher Recruitment: 68500 सहायक अध्यापक भर्ती के अभ्यर्थियों ने संशोधित परिणाम की मांग उठाई, मुख्यमंत्री के नाम भेजा ज्ञापन
Hardoi Crypto Scam: 7.5% रिटर्न, गोवा टूर और प्लॉट का लालच... 50 करोड़ की ठगी के बाद मुख्य आरोपी दुबई फरार, 5 पर केस दर्ज
Kanpur News: मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना से युवाओं के सपनों को मिलेगी नई उड़ान, IAS-PCS समेत प्रतियोगी परीक्षाओं की मुफ्त कोचिंग