Lucknow News: अखिलेश यादव की बेटी पर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर सपाइयों में आक्रोश, हजरतगंज कोतवाली में दी तहरीर
मामला अदिति यादव पर सोशल मीडिया पर किए गए एक पोस्ट से जुड़ा है, जिसे लेकर सपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। इस विवादित पोस्ट के विरोध में सपा की लोहिया वाहिनी और छात्र विंग (छात्र सभा) के नेताओं ने एकजुट होकर हजरतगंज कोतवाली पुलिस को एक लिखित तहरीर सौंपी है।
लखनऊ। अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव पर सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में बुधवार को लखनऊ के हजरतगंज कोतवाली थाने में समाजवादी पार्टी (सपा) के विभिन्न संगठनों ने मिलकर भारी विरोध दर्ज कराया है।
मामला अदिति यादव पर सोशल मीडिया पर किए गए एक पोस्ट से जुड़ा है, जिसे लेकर सपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। इस विवादित पोस्ट के विरोध में सपा की लोहिया वाहिनी और छात्र विंग (छात्र सभा) के नेताओं ने एकजुट होकर हजरतगंज कोतवाली पुलिस को एक लिखित तहरीर सौंपी है।
24 घंटे के भीतर मुकदमा दर्ज करने का अल्टीमेटम
सपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सोशल मीडिया पर अदिति यादव को निशाना बनाकर जानबूझकर अभद्र और आपत्तिजनक पोस्ट साझा की गई है, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हुई हैं। विभिन्न सपा संगठनों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इस तरह के भड़काऊ और अपमानजनक पोस्ट करने वाले दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ तुरंत एक्शन लिया जाए।
कार्यकर्ताओं ने पुलिस को चेताया है कि 24 घंटे के भीतर इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा (FIR) दर्ज किया जाए। उन्होंने दोटूक शब्दों में कहा कि यदि तय समय सीमा के अंदर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई नहीं की गई, तो पार्टी आगे की रणनीति तय करेगी। फिलहाल पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।