History of 5 July: आज के दिन पाकिस्तान में हुआ था तख्तापलट, इसी तारीख को हुई थी Amazon की स्थापना
5 जुलाई का इतिहास कई महत्वपूर्ण वैश्विक और भारतीय घटनाओं का गवाह रहा है। 1977 में पाकिस्तान में सैन्य तख्तापलट हुआ, जबकि 1994 में जेफ बेजोस ने Amazon की नींव रखी।
नई दिल्लीः इतिहास के पन्नों में 5 जुलाई कई अहम राजनीतिक, वैज्ञानिक, आर्थिक और वैश्विक घटनाओं के लिए दर्ज है। इस दिन वर्ष 1977 में पाकिस्तान में जनरल मोहम्मद जिया-उल-हक के नेतृत्व में सेना ने तत्कालीन प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो की सरकार का तख्तापलट कर सत्ता अपने हाथ में ले ली थी।
इसी तारीख का एक और बड़ा ऐतिहासिक महत्व यह है कि 5 जुलाई 1994 को जेफ बेजोस ने अमेरिका के वाशिंगटन में दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों में शामिल Amazon की स्थापना की थी।
5 जुलाई की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं
- 1658 : मुगल शासक औरंगजेब ने अपने बड़े भाई मुराद बख्श को बंदी बनाया।
- 1811 : वेनेजुएला के सात प्रांतों ने स्पेन से स्वतंत्रता की घोषणा की।
- 1922 : नीदरलैंड में पहली बार आम चुनाव आयोजित हुए।
- 1935 : अमेरिकी राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी. रूजवेल्ट ने नेशनल लेबर रिलेशंस कानून पर हस्ताक्षर किए।
- 1947 : भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम 1947 ब्रिटिश संसद में पेश किया गया।
- 1950 : नए कानून के तहत सभी यहूदियों को इजराइल में बसने की अनुमति मिली।
- 1954 : बीबीसी ने अपना पहला टेलीविजन समाचार बुलेटिन प्रसारित किया।
- 1959 : इंडोनेशिया में संविधान बहाल किया गया।
- 1960 : मंगोलिया ने नया संविधान अपनाया।
- 1962 : अल्जीरिया 132 वर्षों के फ्रांसीसी शासन से स्वतंत्र हुआ।
- 1968 : भारत की पहली पनडुब्बी सोवियत संघ से पहुंची।
- 1977 : जनरल मोहम्मद जिया-उल-हक के नेतृत्व में पाकिस्तान में सैन्य तख्तापलट हुआ और जुल्फिकार अली भुट्टो सरकार को सत्ता से हटा दिया गया।
- 1994 : जेफ बेजोस ने Amazon की स्थापना की।
- 1998 : टैंक भेदी प्रक्षेपास्त्र 'नाग' का सफल परीक्षण किया गया।
- 1998 : महाबलीपुरम में 'डाल्फिन सिटी' का उद्घाटन हुआ।
- 2004 : इंडोनेशिया में पहली बार राष्ट्रपति चुनाव संपन्न हुए।
- 2016 : नासा का जूनो अंतरिक्ष यान बृहस्पति की कक्षा में पहुंचा।
- 2019 : प्राचीन इराकी शहर बेबीलोन को यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया।
- 2024 : ईरान के सुधारवादी नेता मसूद पेजेशकियन राष्ट्रपति चुनाव में विजयी हुए।
